Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आलिया भट्ट ने खोला राज- इंडस्ट्री से सबसे अच्छी तारीफ उन्‍हें किससे और क्या मिली

नई दिल्ली, 08 जुलाई। करण जौहर का पॉपुलर कॉफी विद करण सीजन 7 शनिवार को शुरू हो चुका है। हर बार की तरह इस सीजन में भी बड़ी-बड़ी नामी हस्तियां शो के कॉफी काउच पर बैठकर अपने जीवन से जुड़े बड़े-बड़े खुलासे करते नजर आएंगे। वहीं सीजन 7 के पहले एपिसोड में बॉलीवुड एक्‍ट्रेस आलिया भट्ट ने खुलासा किया इंडस्‍ट्री का वो शख्‍स है‍ जिसकी तारीफ ने एक्‍ट्रेस का दिल जीत लिया।

आलिया से करण जौहर ने पूछा ये सवाल

आलिया से करण जौहर ने पूछा ये सवाल

कॉफी विद करण शो के होस्ट करण जौहर ने आलिया भट्ट के साथ रैपिड-फायर राउंड खेला। जिसमें उन्होंने आलिया से सवाल किया। सबसे पहले पूछा "संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी में आपकी एक्टिंग के लिए आपको इंडस्ट्री से सबसे अच्छी तारीफ क्या मिली है?"

आलिया भट्ट ने इब्राहिम अली का लिया नाम

आलिया भट्ट ने इब्राहिम अली का लिया नाम

जिसका जवाब देते हुए आलिया ने कहा इंडस्ट्री में हर कोई बहुत प्यारा है। लेकिन एक व्यक्ति है वो है इब्राहिम अली खान, वह मेरे जीवन में अब तक मिले सबसे प्यारे व्यक्ति हैं। उन्होंने मुझे सबसे अद्भुत संदेश भेजा है ।"

 इब्राहिम ने आलिया की तारीफ करते हुए लिखा था ये मैसेज

इब्राहिम ने आलिया की तारीफ करते हुए लिखा था ये मैसेज

गंगूबाई काठियावाड़ी में उनके प्रदर्शन को देखने के बाद इब्राहिम ने उन्‍हें क्‍या मैसेज भेजा उसे आलिया पढ़ा। जिसमें लिखा था मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि यह वही महिला है, मैं सीखता हूं। हर बार, आप सिर्फ असाधारण होती हैं। आप गंगू के रूप में बहुत अच्‍छ लगी और आपको रानी के रूप में देखकर और फिर इस फिल्म को देखकर, यह कहना चाहूंगा कि आप अपने आप को सहजता से ढालती हैं, जैसे पानी अपने कंटेनर का आकार ले लेता है। बहुत अच्‍छा! इस देश में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री"।

आलिया की बात सुनकर हंसने लगे रणवीर और करण

आलिया की बात सुनकर हंसने लगे रणवीर और करण

करण जौहर और शो में मौजूद रणवीर सिंह ने इब्राहिम का ये मैसेज सुनकर हंसी का ठहाका लगाया कि सारा अली खान के भाई ने डियर जिंदगी एक्‍ट्रेस आलिया के लिए मैसेज लिखा।

करण जौहर को इस फिल्‍म में इब्राहिम कर रहे असिस्‍ट

करण जौहर को इस फिल्‍म में इब्राहिम कर रहे असिस्‍ट

बता दें सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान बतौर असिस्‍टेंट डॉयरेक्‍टर करण जौहर की आगामी रोमांटिक ड्रामा फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी कर रहे हैं। जिसमें रणवीर और आलिया मुख्य किरदार होंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+