यूरोप में कार्तिक आर्यन के साथ हुआ कुछ ऐसा, एक्टर को दिखाना पड़ गया आधार कार्ड
हाल ही में एक्टर कार्तिक आर्यन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कार्तिक को अपना आधार कार्ड दिखाना पड़ गया।
मुंबई, 7 जुलाई: कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 2' की सक्सेस एन्जॉय कर रहे हैं। इन दिनों कार्तिक यूरोप पहुंचे हैं और अपनी वेकेशन का मजा ले रहे हैं। ऐसे में कार्तिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है। इस वीडियो में कार्तिक को यूरोप में मस्ती करते हुए देखा जा सकता है लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ, जो विदेश में कार्तिक को अपना आधार कार्ड दिखाना पड़ गया। अब लोग कार्तिक के इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

कार्तिक पर यकीन करना हुआ मुश्किल
कार्तिक आर्यन के देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी फैंस हैं। कार्तिक को देखकर उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। ठीक ऐसा ही हुआ यूरोप में कार्तिक के एक प्रशंसक के साथ। एक्टर के साथ फोटो खिंचाने के लिए बेताब ये फैन कार्तिक के पास आया और बोला कि उनके दोस्तों को यकीन नहीं हो रहा कि ये कार्तिक ही है। ऐसे में एक्टर ने कुछ ऐसा कह डाला कि लोगों की हंसी नहीं रुक रही है।

एक्टर ने दिया मजेदार जवाब
कार्तिक ने अपने इस फैन को कहा कि अब आधार कार्ड दिखाऊं क्या.. ऐसे में वहां खड़े लोग हंसने लगे। फिर कार्तिक के फैन ने उनके साथ एक सेल्फी ली। इस दौरान एक्टर अपनी मील को एन्जॉय कर रहे थे। फैन ने जब कार्तिक के साथ सेल्फी ली, तो उनके दोस्त भी वहां आ पहुंचे। इतने में एक आवाज आई कि सिंपल बंदा है रोड पर बैठा है।
फैंस को भाया कार्तिक का अंदाज
कार्तिक के अंदाज के लोग दीवाने हैं। एक्टर लोगों से बड़े ही नर्म अंदाज से पेश आते हैं। एक्टर की अदाकारी के तो लोग कायल हैं ही, लेकिन उनका दिलकश अंदाज भी फैंस को खूब भाता है। इस बात का सबूत है कि लोग एक्टर के लिए पागल रहते हैं।
एक्टर की दरियादिली के कायल हैं लोग
इससे पहले भी एक्टर की कई वीडियोज उनके लविंग नेचर की गवाही दे चुकी हैं। मुंबई में भी कई बार उन्हें फैंस के साथ प्यार से रूबरू होते हुए देखा गया है। एक्टर को एक वीडियो में झोपड़ी के कुछ बच्चों के साथ स्पॉट किया गया, जिनसे कार्तिक बेहद प्यार से बात कर रहे थे। इतना ही नहीं, ये बच्चे कार्तिक को उनकी फिल्म के एक्शन का फीडबैक भी दे रहे थे।
कार्तिक ने दिखाई दरियादिली
एक अन्य वीडियो में कार्तिक को आधी रात को सड़क पर चावल पापड़ खाते देखा गया था। एक्टर की ये दरियादिली फैंस को उनकी तरह खींचती चली जाती है।












Click it and Unblock the Notifications