जानें क्यों और कैसे हुआ शाहरुख खान की ऑनस्क्रीन गर्लफ्रेंड गायत्री जोशी का एक्सीडेंट, ऐसे हुई थी गड़बड़
Gayatri Joshi Car Accident: बॉलीवुड एक्टर शहारुख कान के साथ फिल्म स्वदेश में काम कर चुकीं उनकी को-एक्ट्रेस गायत्री जोशी इटली में कार एक्सीडेंट का शिकार हुई हैं। खबर है कि गायत्री जोशी और उनके पति विकास ओबेरॉय एक भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हुए हैं। उनकी कार के एक्सीडेंट का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि इस दुर्घटना में जहां गायत्री जोशी और उनके पति की जान बच गई हैं वहीं एक दूसरी कार में सवार एक कपल की मौत भी हो गई है। लोग एक्सीडेंट के वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं लेकिन सोचने वाली बात ये है कि आखिर इतना भयानक हादसा हुआ कैसे। कहां और किस तरह से हुई थी गड़बड़।
इटली में हुआ गायत्री जोशी का कार एक्सीडेंट
इटली के सार्डिनिया के हाइवे पर जो दुर्घटना हुई उसका वीडियो दिल दहला देने वाला है। 1 मिनट का डैश कैम वीडियो इस समय इंटरनेट पर छाया हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक के बाद एक तेज रफ्तार से गुजरते सुपरकार्स की टक्कर होती है। नीले रंग की लेम्बोर्गिनी ने सबसे पहले जिस कंटेनकर ट्रक में टक्कर मारी, वह हवा में उछल जाती है। इस हादसे में एक कपल की मौके पर ही मौत हो गई है।

कार एक्सीडेंट का वीडियो हुआ वायरल
आपको बता दें कि ये सड़क दुर्घटना तब हुई, जब हाई-एंड सुपरकार्स की तेउलाडा से ओलबिया तक परेड चल रही थी। यही कारण है कि वायरल वीडियो में एक के बाद एक लग्जरी सुपरकार्स सड़क पर दौड़ती नजर आ रही हैं। हालांकि इस एक्सीडेंट में गायत्री जोशी और उनके पति विकास ओबेरॉय मौत के मुंह से वापस आए हैं।
कार ने सफेद पट्टी लांघी और ओवरटेक किया
जानकारी के अनुसार गायत्री जोशी और उनके पति विकास ओबेरॉय गहरे नीले रंग की लेम्बोर्गिनी कार में सवार थे। ये कार तेज रफ्तार में थी। इसके साथ ही, एक तेज रफ्तार लाल फरारी थी, जो दूसरे लेन में चल रही थी। यह लाल रंग की फरारी, नीली लेम्बोर्गिनी और वैन दोनों से आगे निकलने की पूरी कोशिश करती है। आगे चल रहे कंटेनर ट्रक को ओवरटेक करने के लिए पहले इस लाल फरारी ने सड़क पर बनी सफेद पट्टी को लांघा। ऐसे में दोनों सुपरकार्स की एक-दूसरे के साथ ही आगे चल रही कंटेनर वैन के साथ जबरदस्त टक्कर हो जाती है।
गाड़ियों ने एक दूसरे को मारी टक्कर
गाड़ियों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि भारी-भरकम वैन हवा में उछल जाती है और सड़क पर ही पलट जाती है। इस कंटेनर वैन में एक बूढ़े कपल सवार थे। दोनों इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। फिलहाल स्थानीय अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
सड़क पर हुई नियमों की अनदेखी
वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि ये पूरा हादसा सड़क पर नियमों की अनदेखी के कारण ही हुआ है। गायत्री जोशी और उनके पति जिस कार में सवार थे उसने भी नियम तोड़ा था। उन दोनों ने लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण अपनी जिंदगी को जोखिम में डाला था। हालांकि, इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा लापरवाही लाल फरारी में सवार कपल ने की थी। उन्होंने जबरन कंटेनर वैन को ओवरटेक करने की कोशिश की थी।












Click it and Unblock the Notifications