जानें पूनम पांडे के पति सैम बॉम्बे कौन हैं और क्या करते हैं, जिन पर एक्ट्रेस ने लगाया मारपीट का आरोप
जानें पूनम पांडे के पति सैम बॉम्बे कौन हैं और क्या करते हैं, जिन पर एक्ट्रेस ने लगाया मारपीट का आरोप
मुंबई, 09 नवंबर: मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे के पति सैम बॉम्बे को एक बार फिर मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस ने सैम बॉम्बे को घरेलू हिंसा के आरोप में गिरफ्तार किया है। दरअसल, सैम बॉम्बे पर अपनी पत्नी और एक्ट्रेस पूनम पांडे को बुरी तरह से पीटने का आरोप है। बता दें कि घायल अवस्था में पूनम पांडे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके सिर, आंख और चहरे पर चोट के निशान है। यह पहला मामला नहीं जब पूनम ने अपने पति सैम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इससे पहले भी वह अपने पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करा चुकी हैं।

जानें कौन हैं सैम बॉम्बे
सैम बॉम्बे का नाम चर्चाओं में आने के बाद लोग ये जानने के लिए काफी उत्सुक है कि आखिर कौन है पूनम पांडे के पति सैम बॉम्बे। हालांकि, सैम बॉम्बे की जिंदगी बहुत ही प्राइवे है, उनके बारे में कोई खास जानकारी इंटरनेट पर नहीं है। अमर उजाला की खबर के मुताबिक, 37 वर्षीय सैम का पूरा नाम सैम अहमद बॉम्बे है। सैम का जन्म संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में हुआ था। फिलहाल वो मुंबई में रह रहे है। हालांकि, सैम की पढ़ाई लिखाई सब दुबई में हुई है।

क्या करते है सैम बॉम्बे
पूनम पांडे की तरह सैम इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। सैम बॉम्बे फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं। इसके साथ ही वह कई एड फिल्म के निर्माता रह चुके हैं। उन्होंने दीपिका पादुकोण, जैकलीन फर्नांडिस, अक्षय कुमार, रणबीर कपूर, तमन्ना भाटिया जैसे कई बड़े फिल्मस्टार्स के साथ प्रोजेक्ट किए हैं।

कैसे हुई सैम की पूनम पांडेय से मुलाकात
पूनम पांडेय, सैम बॉम्बे की दूसरी पत्नी है। सैम ने पूनम से पहले एली अहमद से शादी की थी, जो कि एक मॉडल हैं। एली अहमद से दोनों के दो बच्चे भी हैं। बेटे का नाम टॉय बॉम्बे और बेटी का नाम टिया बॉम्बे है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूनम पांडेय और सैम की मुलाकात एक एड शूट के दौरान हुई थी और फिर दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। पूनम पांडे और सैम ने एक दूसरे को ढाई साल तक डेट किया था। इसके बाद 10 सितंबर 2020 को दोनों ने सीक्रेट वेडिंग की थी।

शादी के 12 दिन बाद ही हुआ था दोनों में झगड़ा
शादी के कुछ दिन बाद दोनों हनीमून मनाने के लिए गोवा गए थे। जिसकी तस्वीर दोनों ने सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की थी। पूनम पांडे की शादी के महज 12 दिन बाद ही दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आई थी। पूनम ने गोवा में सैम बॉम्बे के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसके बाद गोवा पुलिस ने सैम को गिरफ्तार कर लिया था।

पूनम ने दिया था एक और मौका
हालांकि, बाद में पुलिस ने सैम को रिहा कर दिया था और पूनम ने अपनी शिकायत को वापस ले लिया था। इस घटना के बाद लग रहा था कि दोनों की शादी टूट जाएगी, लेकिन पूनम ने सैम को एक और मौका दिया और फिर से दोनों साथ रहने लगे।

पूनम के चेहरे मारे घूंसे और दीवार में दे मारा
पूनम पांडेय ने बांद्रा स्थित पुलिस स्टेशन में अपने पति सैम बॉम्बे के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पूनम का आरोप है कि सैम की पहली पत्नी से बातचीत को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसके बाद गुस्से में सैम ने बाल पकड़कर सिर दीवार दे मारा और चेहरे पर कई घूंसे मारे। पूनम पांडे को चेहरे पर काफी चोट आई है, जिसकी वजह से उन्हें कम दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं, घायल अवस्था में पूनम पांडे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications