जानें किस सवाल का गलत जवाब देकर प्रियंका चोपड़ा बनी थीं Miss World, कैसे जीता था 'ताज'
Priyanka Chopra Miss World 2000: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा बिखरेनी वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडियापर छाई रहती हैं। अमेरिकी सिंगर और एक्टर निक जोनस से शादी करने के बाद से प्रियंका का चर्चा हर जगह होती रहती हैं। फिलहाल प्रियंका चोपड़ा अपनी प्यारी से बेटी मालती मैरी की परवरिश में अपना काफी टाइम स्पेंड कर रही हैं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 2000 में मात्र 17 साल की उम्र में उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर लिया था। इसके बाद उनके लिए बॉलीवुड के रास्ते खुल गए थे और वह अपने अभिनय के दम पर आगे बढ़ती चली गईं।
प्रियंका चोपड़ा बनी थीं मिस वर्ल्ड
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के दौरान एक सवाल का जवाब गलत दे दिया था, लेकिन उन्होंने फिर भी जीत हासिल की और उन्हें मिस वर्ल्ड की ताज भी पहनाया गया था। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या थो वो सवाल जिसका गलत जवाब देकर भी प्रियंका चोपड़ा बन गई थीं मिस वर्ल्ड।

प्रियंका चोपड़ा ने दिया था गलत जवाब
जानकारी के अनुसार साल 2000 में लंदन के मिलेनियम में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का फाइनल इवेंट आयोजित किया गया था। बतौर फाइनलिस्ट प्रियंका चोपड़ा से इस प्रतियोगिता के दौरान एक सवाल पूछा गया कि वह दुनिया में किस जीवत महिला को सबसे सफल महिला के रूप में देखती हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा था- मदर टेरेसा, मैं उनसे काफी प्रभावित हूं। साथ ही उन्हें अपने लिए प्रेरणास्त्रोत मानती हूं।
गलत जवाब के बाद भी बनीं मिस वर्ल्ड
प्रियंका चोपड़ा के इस जवाब के बाद तमाम दर्शक और जूरी ने तालियों के साथ उनका अभिनंदन किया था लेकिन आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा का ये जवाब गलत था क्योंकि सवाल जीवित महिला को लेकर था और मदर टेरेसा का निधन साल 1997 में ही हो गया था। हालांकि फिर भी प्रियंका चोपड़ा ने ही मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था और ताज को अपने सिर पर पहना था।












Click it and Unblock the Notifications