Celebrities Trolled: इस हफ्ते सबसे ज्यादा ट्रोल हुए ये सेलेब्स, फैंस ने उड़ाया खूब मजाक

बॉलीवुड के कईं सितारे हैं जिन्हें अक्सर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है। इस हफ्ते सितारों को काफी ट्रोल किया गया। जानिए हाल ही में कौन-कौन से सेलेब्स हुए ट्रोलिंग का शिकार?

मुंबई, 11 जून: बॉलीवुड जगत में कईं ऐसे बड़े चेहरे हैं जिन्हें किसी ना किसी वजह से सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोल किया जाता है। कईं बार ट्रोलिंग सेलेब्स के विवादित बयान के कारण होती है तो कईं बार उनके अजब-गजब लुक्स को लेकर उन्हें ट्रोल किया जाता है। बीते हफ्ते ऐसे कईं सितारे हैं जिन्हें सोशल मीडिया पर यूजर्स ने खूब खरी खोटी सुनाई है। जानिए कौन से हैं वो सितारे जिन्हें किया गया ट्रोल?

कौन से सेलेब्स हुए सबसे ज्यादा ट्रोल?

कौन से सेलेब्स हुए सबसे ज्यादा ट्रोल?

बॉलीवुड के कईं ऐसे सेलेब्स हैं जो कि अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। लेकिन, कईं बार वह किसी ना किसी वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाते हैं। चाहे वह उनके अजब-गजब लुक्स हों या फिर विवादित बयान। इतना ही नहीं इन स्टार को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स बनाकर खूब मजाक उड़ाया जाता है। अब अगर इस हफ्ते की बात करें तो ऐसे कईं सितारें हैं जिन्हें किसी ना किसी वजह से ट्रोल किया गया है। जानिए उन सेलेब्स के नाम।

शाहरुख खान

हाल ही में खबर ये आई थी कि, शाहरुख खान कोरोना की चपेट में आ गए। हालांकि, उनमें कोरोना के हल्के लक्षण पाए गए थे। जिसके कारण वह जल्दी ठीक हो गए। लेकिन, कुछ फैंस उनके ठीक होने की खबर सुनकर उन्हें ट्रोल करने लगे। दरअसल, शाहरुख खान साउथ एक्ट्रेस नयनतारा की शादी में गए थे। जिसकी तस्वीरें उनकी मैनेजर ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। तस्वीरें देख फैंस उनके जल्दी ठीक होने को लेकर उन्हें ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने उनकी फोटो पर कमेंट कर लिखा- 'इतनी जल्दी कैसे', एक अन्य यूजर ने लिखा- "2 दिन पहले हुआ और ठीक भी हो गया।" वहीं कुछ फैंस ने उनके ठीक होने की खबर सुनकर खुशी भी जाहिर की।

उर्फी जावेद

उर्फी जावेद अक्सर सोशल मीडिया पर अपने अतरंगी स्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल होती रहती हैं। वह हर बार कुछ ऐसा पहनकर आती हैं जिसे देखकर फैंस उन्हें ट्रोल करने लगते हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उन्होंने बिकिनी को रंगीन रस्सी से कवर किया था। ये फोटो उनकी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

सोनम कपूर

बॉलीवुड की डीवा सोनम कपूर जल्द ही मां बनने वाली हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर बेबी बंप के साथ फ्लॉन्ट करती हुई नजर आती हैं। लेकिन, इस बार उन्होंने ऐसा किया कि, वो ट्रोल हो गईं। दरअसल, सोनम अपनी बहन रिया कपूर के साथ लंदन की सड़कों पर घूमती नजर आई। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। सोनम कपूर इन तस्वीरों ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। लेकिन, उनके फैंस को उनका ये अंदाज पसंद नहीं आया और उन्हें ट्रोल किया गया। एक यूजर ने लिखा- 'ये तो रिहाना को कॉपी कर रही है।' वहीं अन्य यूजर ने लिखा- 'बॉलीवुड वाले ऐसा क्यों सोचते हैं कि केवल वही प्रेग्नेंट होते हैं'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+