विवादित बयानों के कारण जेल तक जा चुके मुन्‍नवर फारूकी ने शाहरुख खान के लिए बोली ये बात

विवादित बयानों के कारण जेल तक जा चुके मुन्‍नवर फारूकी ने शाहरुख खान के लिए बोली ये बात

मुंबई, 23 अगस्‍त : स्‍टैंडअप कॉमेडियन मुन्‍नवर फारुखी ने बहुत कम उम्र में खासा नाम कमाया है लेकिन इसके साथ की अपने विवादित बयानों के कारण जेल तक की हवा खा चुके हैं। कुछ दिनों पहले कंगना रनौत के रियलिटी शो लॉक को जीत कर और पॉपुलर हुए मुन्‍नवर फारुखी ने अब बॉलीवुड के "बाजीगर" शाहरुख खान को लेकर बयान दिया है।

हिंदू देवी-देवताओं को लेकर दे चुके हैं विवादित बयान

हिंदू देवी-देवताओं को लेकर दे चुके हैं विवादित बयान

मुनव्‍वर फारुखी जिन पर अपनी स्‍टैंडअप कॉमेडी के दौरान हिंदू देवी-देवताओं तक का मजाक बनाने का आरोप लग चुका है और जिस कारण जेल की सजा भी काट चुके हैं, जिसने अपनी कॉमेडी में बड़े राजनेताओं और मशहूर हस्तियों को भी छोड़ा उसी मुन्‍नवर ने शाहरुख खान के बारे में अपनी भावनाएं व्‍यक्‍त करते हुए बयान दिया है।

मुन्‍नवर ने शाहरुख खान के बारे में बोली ये बात

मुन्‍नवर ने शाहरुख खान के बारे में बोली ये बात

मुनव्वर फारूकी ने हाल ही में हंगामा को दिए साक्षात्कार में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के लिए अपने प्यार के बारे में बात की और खुलासा किया है कि वह कभी भी शाहरुख खान का मजाक नहीं उड़ाएगे। साथ ही ये बताया कि वह क्‍यों कभी शाहरुख का मजाक नहीं उड़ाएंगे?

एक बहुत ही अलग आकर्षण है

एक बहुत ही अलग आकर्षण है

मुनव्वर ने खुलासा किया कि वह वास्तव में शाहरुख का सम्मान करते हैं और उनके लाइफ जर्नी से प्रभावित हैं। स्‍टैंडअप कॉमेडियन ने कहा उन जैसा इंसान..इतना नाम और शौहरत के बाद भी उनमे एक अलग सी कशिश है। आप बस देखते रह जाए। इतना नाम कमाने और प्रसिद्धि के बाद भी, उनका एक बहुत ही अलग आकर्षण है। आप उसकी मदद नहीं कर सकते लेकिन उसकी प्रशंसा कर सकते हैं।

मैंने शाहरुख के अलावा किसी सेलिब्रिटी को पसंद नहीं किया

मैंने शाहरुख के अलावा किसी सेलिब्रिटी को पसंद नहीं किया

कॉमेडियन ने आगे कहा कि वह शाहरुख खान के इस लेबल तक प्रशंसक हैं कि उन्होंने कभी किसी अन्य सेलिब्रिटी को पसंद नहीं किया। उन्‍होंने कहा दिल से उनकी बहुत सम्मान करता हूं। कभी मजा नहीं बना पाऊंगा। मैं वास्तव में उनका बहुत सम्मान करता हूं और कभी उनका मजाक नहीं उड़ा सकता। एक मंच कलाकार के रूप में, मंच पर उनकी अद्भुत पकड़ है। ज़बरदस्त ।

लेकिन कॉमेडी के मामले में हम पीछे जा रहे हैं

लेकिन कॉमेडी के मामले में हम पीछे जा रहे हैं

मुनव्वर फारूकी ने यह भी कहा कि वह जीवन में कभी भी शाहरुख खान के साथ काम करना पसंद करेंगे। इसके साथ ही कॉमेडी के बारे में मुनव्वर ने कहा हम हर चीज में विकसित हो रहे हैं, लेकिन कॉमेडी के मामले में हम पीछे जा रहे हैं। काश, उसके प्रति थोड़ी और स्वीकृति होती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+