चार पॉइंट्स में समझिए 'मेट्रो इन दिनों' का तिया पांचा, क्या है फिल्म की खासियत और खामियां

मेट्रो इन दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म 2007 में आई लाइफ इन अ मेट्रो का सीक्वल है। इसे अनुराग बासु ने बनाया है। फिल्म में अनुपम खेर, नीना गुप्ता, सास्वत चटर्जी, अली फजल, फातिमा सना शेख, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान लीड रोल में हैं।

अनुराग की मेट्रो इन दिनों एक म्यूजिकल फिल्म है। मेकर्स से इसे प्रमोट भी इस ही हिसाब से किया है। फिल्म कैसी है? इसे क्यों देखना चाहिए? और फिल्म में कमी क्या है? इस रिपोर्ट में हम आपको यही बताने जा रहे हैं।

Metro In Dino

स्टोरीटेलिंग
फिल्म मेट्रो इन दिनों की खासियत ये है कि इसे देखते वक्त ऐसा लगता है, कोई कहानी सुना रहा हो। पूरी एक लय में बहते हुए जाती है। इसके लिए मेकर्स ने म्यूजिक का सहारा लिया है। जो अच्छा, सुगम है और सुकून देने वाला लगता है। रोमांटिक और रिश्तों की कहानी है। जिसमें किसी भी प्रकार की लंतरानी और ज्ञानबाजी नहीं है।

फिल्म की खासियत जो बाद में समझ आती है
फिल्म के सारे किरदार एक तयशुदा लय में बंधे हुए नजर आते हैं। जो बतौर दर्शक खटकता नहीं है। फिल्म की स्टोरी को एक महिला केंद्रित रखा गया है। लेकिन पूरी फिल्म में इसका कहीं भी गुणगान नहीं है। आप इसे देखने के बाद समझ पाते हैं कि अच्छा इसकी कहानी तो ये भी कह रही थी।

मल्टीस्टार कास्ट में भी उम्दा काम
फिल्म में अनुपम खेर, नीना गुप्ता, सास्वत चटर्जी, अली फजल, फातिमा सना शेख, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान हैं। अगर सतही तौर पर कहें तो इन सभी का काम कमाल का है। इसमें मेरी तरफ से ये जोर रहेगा कि अनुराग बासु ने इनसे अच्छा काम करवाया है। पिछले कुछ समय से पंकज त्रिपाठी हर फिल्म में एक स्टाइल में नजर आते हैं। लेकिन यहां उनको देखना सबसे अच्छा लगता है। ऐसा लगता ही नहीं है कि ये वो एक्टर है जिसे पहले किसी फिल्म में देखा है। सारा अली खान को अभी भी अपनी एक्टिंग में बहुत मेहनत करने की जरूरत है। लेकिन इस फिल्म में उन्होंने अपनी पूरी एक्टिंग निकालने की कोशिश की है। जिसमें वो थोड़ा वो अच्छी लगी हैं। अली फजल का काम अलग हटकर दिखा है।

गाने याद न रहना खटकता है
फिल्म में तकरीबन 5-7 गाने हैं। इसमें कुछ गाने चार्टबस्टर भी रहे। जमाना लगे इनका सबसे बेहतरीन गाना में से एक है। इसके बाद भी इसका कोई गाना आपकी जुबान में नहीं रह जाता है। फिल्म देख कर निकलने के बाद भी आप सोचते हो कि कोई गाना याद क्यों नहीं आ रहा है। म्यूजिकल फिल्म होने के बाद ये इसकी सबसे बड़ी खामी भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+