Gadar 2: जानें 'गदर 2' का असली बजट, फिल्म के लिए सनी देओल ने कितनी ली फीस? अब सच आया सामने
Gadar 2 Budget and Fees: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आ रही है। 'गदर 2' को फिल्म समीक्षकों और आम लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि सनी देओल ने भले ही फिल्म में दमदार एक्टिंग की हो लेकिन मूवी की स्क्रिप्ट काफी कमजोर है। फिल्म की कहानी में भी कुछ खास मजा नहीं आ रहा है। आपको बता दें कि फिल्म 'गदर 2' को लेकर इसके मेकर्स को काफी उम्मीदे हैं।
सुपरहिट साबित हो सकती हैं फिल्म 'गदर 2'
इससे पहले साल 2001 में भी सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदरः एक प्रेम कथा' ने बड़े पर्दे पर धूम मचा दी थी। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। उस समय दर्शकों ने इस फिल्म को खूब पसंद किया था। फिलहाल फिल्म 'गदर 2' को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। जहां कुछ लोग इस फिल्म में सनी देओल की एक्टिंग को जबरदस्त बताते हुए मूवी को ब्लॉकबस्टर कह रहे हैं। वहीं कुछ लोग फिल्म की कहानी को कमजोर बता रहे हैं। कुछ लोगों का तो ये भी कहना है कि फिल्म में सस्पेंस जैसा कुछ भी नहीं है। मूवी की शुरुआत में ही कहानी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

एडवांस बुकिंग ने मारी थी बाजी
फिल्म 'गदर 2' को ओपनिंग डे पर देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर दर्शकों की भारी भीड़ देखी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिर्फ 20 लाख टिकट्स की तो एडवांस बुकिंग हो चुकी थी। वहीं फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने खुद सोशल मीडिया पर दमदार एडवांस बुकिंग की जानकारी दी थी। लोगों का मानना है कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर सकती है।
अनिल शर्मा ने बताया फिल्म का बजट
फिल्म 'गदर 2' को बनाने में मेकर्स को 100 करोड़ रुपए से कम पैसे खर्च करने पड़े थे। वहीं मूवी के डायरेक्टर अनिल शर्मा का कहना है कि फिल्म के सभी कलाकारों ने अपनी फीस को लेकर कोई डिमांड नहीं की थी। अनिल शर्मा ने फिल्म के बजट और लीड हीरो सनी देओल की फीस के बारे में भी कई बातें सामने रखी।
100 करोड़ रुपए से कम में बनी फिल्म
अनिल शर्मा ने एक इंटरव्यू में 'गदर 2' के बजट पर बात करते हुए कहा- इस फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपए से कम है। अनिल शर्मा ने उन रिपोर्टों का भी खंडन किया जिनमें कहा गया था कि 'गदर 2' का बजट लगभग 100 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि इन रिपोर्टों में बेहद बढ़ा-चढ़ाकर बजट को पेश किया गया है जबकि वास्तविक आंकड़ा बहुत कम है। उन्होंने भारतीय सेना और उत्तर प्रदेश सरकार को भी धन्यवाद दिया क्योंकि इससे उन्हें फिल्म के बजट पर नियंत्रण रखने में बहुत मदद मिली थी।
सनी देओल ने अपनी फीस के साथ किय समझौता
अनिल शर्मा ने आगे कहा- फिल्म में सनी देओल की फीस ठीक-ठाक है, लेकिन फिर भी उन्होंने अपनी फीस से समझौता किया। इन दिनों, हीरो और निर्देशक इतनी ज्यादा फीस लेते हैं कि फिल्म का पूरा बजट डगमगा जाता है। फिल्मों का बजट 600-700 करोड़ पहुंच जाता है। कभी-कभी तो हीरो 150 से 200 करोड़ रुपये तक फीस चार्ज करते हैं।
इंडियन आर्मी ने फिल्म में की काफी मदद
इसके अलावा अनिल शर्मा ने बताया कि फिल्म की शूटिंग में इंडियन आर्मी ने काफी मदद की थी। अनिल शर्मा ने कहा- हमने प्रोडक्शन पर पैसे खर्च करने का फैसला किया था। हालांकि इंडियन आर्मी ने भी हमारा बहुत सपोर्ट किया। उन्होंने हमें टैंक दिए, लोकेशन दी और यहां तक सैनिक भी दिए। मैं इसके लिए सेना का बहुत बड़ा आभारी हूं। हमने जब उत्तर प्रदेश में शूटिंग की, हमें वहां के मंत्रालय ने हर संभव मदद भी की थी।












Click it and Unblock the Notifications