जानें कैसा रहा परिणीति चोपड़ा और कियारा आडवाणी का पहला करवाचौथ, इस तरह हुआ ग्रैंड सेलिब्रेशन

Kiara Advani and Parineeti Chopra Karwa Chauth: आम लोगों से लेकर बॉलीवुड के शादीशुदा कपल्स ने इस साल बड़ी ही धूमधाम से करवाचौथ का त्योहार बमनाया है। कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने इस दिन अपना ट्रेडिशनल अवतार दिखाकर लोगों को हैरन कर दिया। शिल्पा शेट्टी ने जहां अपने पति राज कुद्रा के लिए करवाचौथ का व्रत रखा था, वहीं मीरा राजपूत ने भी चांद को देखने के बाद पति शाहिद कपूर के हाथों से पानी पीकर अपना व्रत खोला। इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और परिणीति चोपड़ा ने अपन पहला करवाचौथ मनाया।

कियारा आडवाणी ने मनाया पहला करवा चौथ
सोशल मीडिया पर किया आडवाणी और परिणीति चोपड़ा के पहले करवा चौथ की तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। कियारा आडवाणी ने अपने पति एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मिलकर पहला करवाचौथ सेलिब्रेट किया। कियारा ने पहला करवाचौथ बहुत ही खास तरीके से मनाया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने खुद इस करवाचौथ की झलक अपने फैंस को दिखाई है।

Kiara Advani

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का सेलिब्रेशन
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा करवाचौथ सेलिब्रेट करने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पहले करवाचौथ की फोटो शेयर की है। सिद्धार्थ ने अपनी पत्नी कियारा आडवाणी के साथ फोटो शेयर की है जिसमें वह छन्नी से अपने पति को देख रही हैं और दोनों के चेहरे पर एक प्यारी सी स्माइल भी है। सिद्धार्थ ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ब्लेस्ड। साथ में हार्ट और हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी पोस्ट किए हैं। सिद्धार्थ के इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

पिंक कलर के सूट में नजर आईं कियारा आडवाणी
वहीं पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के इस पोस्ट को कियारा आडवाणी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-शेयर किया है। उन्होंने स्टोरी पर लिखा है- टू द मून एंड बैक। आपको बता दें कि करवा चौथ के इस फोटो मे सिद्धार्थ मल्होत्रा लाल रंग के कुर्ते में नजर आ रहे हैं। वहीं कियारा आडवाणी ने पिंक कलर का सूट पहना हुआ है जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही हैं।

परिणीति चोपड़ा ने मनाया पहला करवा चौथ
वहीं दूसरी तरफ परिणीति चोपड़ा ने भी इस साल अपना पहला करवाचौथ मनाया है। एक्ट्रेस ने अपने पति राघव चड्डा के लिए व्रत रखा था जिसकी एक झलक उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। परिणीति ने पति राघव चड्ढा के साथ ढेर सारी फोटोज शेयर की हैं जिनमें कहीं राघव उन्हें पानी पिलाकर उनका व्रत खुलवाते दिखाई दे रहे हैं तो कहीं उनके हाथ पर मेहंदी लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

परिणीति ने राघव के साथ शेयर कीं फोटोज
इन फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए परिणीति चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा है- पहला करवाचौथ मुबारक हो माय लव। न्यूली वेड परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक जैसी दो फोटो शेयर की हैं। इन फोटोज में परिणीति अपनी करवाचौथ की स्पेशल मेहंदी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की मेंहदी बहुत ही खास नजर आ रही है। फोटो में दिखाई दे रहा है कि उनकी मेंहदी में एक औरत हाथों में छन्नी लिए चांद का दीदार करती बनाई गई है।

24 सितंबर को हुई थी परिणीति-राघव की शादी
करवा चौथ पर परिणीति चोपड़ा ने लाल रंग का जोड़ा पहना हुआ था जिसके साथ उन्होंने अपनी शादी का चूड़ा भी कैरी किया था। एक फोटो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है- चांद का इंतजार। आपको बता दें कि गत 24 सितंबर 2023 को परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा के साथ राजस्थान के उदयपूर में शादी की थी। दोनों ने उदयपुर के फेमस द लीला पैलस होटल में सात फेरे लिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+