'सिकंदर' में सलमान खान को देख सब हैरान और खुश होंगे, संतोष नारायणन ने शेयर किया एक्सपीरिएंस
Sikandar: साजिद नाडियाडवाला और सलमान खान की जोड़ी 14 साल बाद फिल्म 'सिकंदर' से अपनी वापसी कर रही है। इस फिल्म को रिलीज होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। फिल्म के टीजर और गानों को खूब रिस्पॉन्स मिल रहा है। अभी तक सिकंदर के दो गाने रिलीज हुए हैं। मेकर्स भी धीरे धीरे फिल्म को लेकर अपडेट देते रहते हैं।
टीजर के बैकग्राउंड म्यूजिक (बीजीएम) की भी चर्चा हो रही है। हर कोई इसे सुनकर इसकी तारीफ कर रहा है। इस बीजीएम को संतोष नारायणन ने कपोंज किया है। अब उन्होंने टीम के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया।

हाल ही में एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि 'सिकंदर' के बीजीएम को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया पर वह कैसा महसूस कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा, "मैं बेहद आभारी हूं और खुशी से भरा हूं कि संगीत दर्शकों के साथ जुड़ रहा है। यह मेरी पहली बॉलीवुड फिल्म है, और यह किसी सपने जैसा लगता है।"
जब उनसे पूछा गया कि सलमान खान और कहानी को ध्यान में रखते हुए इस फिल्म का स्कोर बनाना कैसा रहा, तो उन्होंने जवाब दिया, "मैं आमतौर पर स्क्रिप्ट के साथ स्कोर और गानों को जितना हो सके उतना जोड़ने की कोशिश करता हूं। सिकंदर में, मुरुगदास सर ने सलमान खान के व्यक्तित्व और उनके निभाए किरदार को शानदार तरीके से बुना है। इससे मुझे स्कोरिंग में जरूरत पड़ने पर महाकाव्य जैसा जाने की आज़ादी मिली। मैंने सलमान सर द्वारा निभाए गए किरदार की स्क्रीन पर मौजूदगी को और ऊंचा उठाने के लिए खास कोशिश की है।"
जब उनसे पूछा गया कि सुपरस्टार सलमान खान और निर्देशक ए आर मुरुगदोस के साथ काम करना कैसा रहा, तो उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। सलमान सर हमेशा प्रेरित करते हैं और उनके साथ काम करना बेहद मजेदार है। मुरुगदोस सर हमारे तमिलनाडु के महान निर्देशक हैं और उन्होंने सिकंदर के लिए मुझे बहुत खास इनपुट दिए हैं।"












Click it and Unblock the Notifications