खाली फ्लाइट में 'मानिके मगे हिते' पर डांस कर इंटरनेट पर छाईं एयर होस्टेस आयत, जानिए उनके बारे में
खाली फ्लाइट में 'मानिके मगे हिते' पर डांस कर इंटरनेट पर छाईं एयर होस्टेस आयत, जानिए उनके बारे में
मुंबई, 10 सितंबर: सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक एयर होस्टेस खाली फ्लाइट में 'मानिके मगे हिते' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। एयर होस्टेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट एक ये वीडियो शेयर किया था, जो अब वायरल हो गया है और लाखों बार इसको देखा जा चुका है। वीडियो में डांस करती दिख रही ये लड़की इंडिगो की एयर होस्टेस आयत हैं।

13 मिलियन लोग देख चुके वीडियो
आयत उर्फ आफरीन ने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है- एक लंबा सफर के बाद पड़ाव हो और क्रू थोड़ा सा भी ना डांस करे। यात्रियों के उतरने के बाद फ्लाइट जिस वक्त खाली थी, तब आयत ने डांस किया, जिसे एक सहयोगी ने रिकॉर्ड कर लिया और बाद में इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया गया।
श्रीलंका की सिंगर का है ये गाना
आयत आफरीन का ये डांस वीडियो इंटरनेट पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। इसे 13 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। लाखों लोग इस पर कमेंट भी कर चुके हैं। ये गाना 'मानिके मगे हिते' श्रीलंका की सिंगर योहानी दिलोका डी सिल्वा का है। जिस पर आयत ने डांस किया है। जिसके लिए उनको खूब तारीफें मिल रही हैं।

कौन हैं आयत उर्फ आफरीन
आयत के सोशल मीडिया के अकाउंट पर जाकर देखने पर पता चलता है कि वह इंडिगो एयरलाइंस में एक एयर होस्टेस हैं। अपने इंस्टाग्राम बायो में उन्होंने खुद को एक वीडियो और फोटो का शौकीन बताया है। जो उनकी सोशल मीडिया पर सक्रियता देखकर पता भी चल जाता है। इसके साथ ही उनका एक यूट्यूब चैनल भी है, जिसका नाम है 'लाइफ कैमरा आफरीन!' जिस पर वो अपनी वीडियो शेयर करती हैं। इंस्टाग्राम पर उसका नाम 'आयत उर्फ आफरीन' है। इंस्टाग्राम पर आयत के 145k फॉलोअर्स हैं और वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।
Recommended Video












Click it and Unblock the Notifications