पति KL Rahul ने खोले अथिया शेट्टी के राज, बताया अपने परिवार को हमेशा डराकर रखती हैं एक्ट्रेस
शादी के बाद अब भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने अथिया शेट्टी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से साझा किए। उन्होंने ये भी बताया दोनों में से कौन ज्यादा मजाकिया है।
KL Rahul on Athiya Shetty: भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और मशहूर एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने हाल ही में सात फेरे लेकर शादी के बंधन के बंध गए। उनकी शादी परिवार और करीबी दोस्तों के बीच हुई है। अब दोनों ने वॉग इंडिया पर इंटरव्यू पर एक इंटरव्यू दिया। इस दौरान दोनों ने सवालों के मजेदार जवाब दिए। वहीं केएल राहुल ने खुलासा किया कि, अथिया अपने परिवार में किससे डरती हैं।

पूरे परिवार को डरा के रखती हैं अथिया
इंटरव्यू में अथिया ने केएल राहुल से पूछा कि वह किसके सबसे ज्यादा करीब हैं और उन्हें अपने परिवार में सबसे ज्यादा किससे डर लगता है। इस पर राहुल ने जवाब देते हुए कहा कि, 'आप अपनी मां के सबसे करीब हैं और पूरा परिवार आपसे डरता है। आप किसी से नहीं डरती हैं'। इस पर अथिया जवाब देते हुए कहती हैं, मुझे ये सुनकर अच्छा लगा।

कौन करता है सबसे अच्छा कूक?
इसके बाद कपल ने दोनों की कुछ आदतों का भी खुलासा किया। कपल से पूछा गया कि, दोनों में कौन सबसे अच्छा खाना बनाता है। इस पर अथिया ने जवाब दिया कि, राहुल अच्छा कूक करते हैं। इसके बाद अथिया कहती हैं कि, लॉकडाउन के वक्त मैंने बनाना सीखा था लेकिन, मुझसे नहीं बन पाया और रोटियां जल गईं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि केएल राहुल अच्छे ड्राइवर हैं।

पहले कौन बोलता है सॉरी?
इसके बाद कपल से पूछा गया कि, जब दोनों के बीच लड़ाई होती है तो पहले कौन मनाने आता है और कौन सॉरी कहता है। इस सवाल का जवाब देते हुए अथिया कहती हैं कि, 'हमेशा पहले उन्हें ही सॉरी कहना पड़ता है। इस पर केएल राहुल कहते हैं कि अथिया इसलिए सॉरी बोलती हैं, क्योंकि हमेशा वह ही गलत होती हैं'।

दोनों में जिद्दी कौन है?
जब केएल राहुल से पूछा गया कि कौन सबसे ज्यादा मजाकिया है। इस पर केएल राहुल कहते हैं कि वे खुद।' वहीं, इस पर अथिया कहती है, 'यह मैं ही हूं।' जब उन दोनों से पूछा गया कि दोनों में जिद्दी कौन है, तब दोनों ने एक-दूसरे पर उंगलियां उठा दी। इसके अलावा कपल ने इंटरव्यू के दौरान काफी मस्ती की।

कब रिसेप्शन पार्टी देंगे केएल राहुल और अथिया?
आपको बता दें कि, अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी पिछले महीने सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्म हाउस पर हुई थी। इस अवसर पर सुनील शेट्टी ने फोटोग्राफर का भी आभार व्यक्त किया था। दोनों ने अब तक शादी की रिसेप्शन पार्टी नहीं दी है। जानकारी के मुताबिक, केएल राहुल इस वक्त आईपीएल में व्यस्त हैं और इसके खत्म होने के बाद वह रिसेप्शन पार्टी रखेंगे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications