केके ने अपने आखिरी वीडियो में कहा- 'हाय मैं यहीं मर जाऊं', जानें क्या थी बात

केके के लास्ट इवेंट के जो वीडियोज वायरल हो रहे हैं, उनको देख फैंस अब अंदाजा लगा रहे हैं कि इवेंट के दौरान ही वह काफी तकलीफ में थे। ज्यादा गर्मी और अवर क्राउडेड प्लेस होने के कारण उन्हें बार बार पसीना आ रहा था

मुंबई, 1 जूनः बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक अपने जबरदस्त गानों पर लोगों को झूमने पर मजबूर कर देने वाले सदाबहार सिंगर केके का निधन हो गया है। सिंगर केके के अचानक हुए निधन से उनके परिवार के सदस्यों, म्यूजिक इंडस्ट्री के लोग से लेकर फैंस भी सदमे में नजर आ रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर उनके गानों को यादकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। फिल्मों में अपने दमदार गानें के जरिए लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले कृष्ण कुमार कुन्नथ को लोग केके के नाम से जानते हैं। कोलकाता के नजरूल मंच में गुरुदास कॉलेज की तरफ से केके के लाइव कंसर्ट का आयोजन किया गया था। इसी कंसर्ट के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें सीएमआरआई अस्पतला ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोशल मीडिया पर केके के लास्ट इवेंट के कई वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनको देख फैंस बहुत भावुक हो रहे हैं।

लास्ट इवेंट की वीडियो हो रही है वायरल

लास्ट इवेंट की वीडियो हो रही है वायरल

केके के लास्ट इवेंट के जो वीडियोज वायरल हो रहे हैं, उनको देख फैंस अब अंदाजा लगा रहे हैं कि इवेंट के दौरान ही वह काफी तकलीफ में थे। ज्यादा गर्मी और अवर क्राउडेड प्लेस होने के कारण उन्हें बार बार पसीना आ रहा था। गाने के बीच में ही वह रुमाल से मुंह से पसीना पोंछते नजर आ रहे थे। वह कंसर्ट के बीच बीच में ब्रेक लेकर बैक स्टेज पर आराम कर रहे थे और पानी पी रहे थे। फैंस अब दुख जाहिर कर रहे हैं और कह रहे हैं कि अगर कुछ समय पहले ही उन्हें अस्पताल ले जा लिया होता, तो शायद आज वह हमारे बीच में होते।

लाइव कंसर्ट के दौरान बिगड़ी तबीयत

आपको बता दें कि कोलकाता में केके के दो इवेंट थे। पहला 30 मई को और दूसरा 31 मई को। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सिंगर खुद के मरने की बात कह रहे हैं। ये वीडियो देख फैंस अपने आंसू नहीं रोक पा रहे हैं। फैंस केके से बहुत प्यार करते हैं और इसलिए दूर-दूर से उनके कंसर्ट को देखने के लिए पहुंचे थे। जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें केके फैंस के बीच में अपना गाना- आंखों में तेरी अजब सी अजब सी अदाएं हैं, गाते दिख रहे हैं। गाते-गाते केके अपना माइक फैंस की तरफ घुमा देते हैं और फैंस उनके गाने की लाइन्स दोहराते हैं। ये सुनकर केके खुश हो जाते हैं और प्यार से कहते हैं- हाय मैं यहीं मर जाऊं।

फैंस हो रहे हैं भावुक

फैंस हो रहे हैं भावुक

केके का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसको देख फैंस भावुक हो रहे हैं। कुछ फैंस तो कह रहे हैं कि आखिर क्यों केके ने ये शब्द अपने मुंह से निकाले थे। क्या उन्हें किसी बात का एहसास होने लगा था। सोशल मीडिया पर और भी वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें केके कॉन्सर्ट के दौरान घबराए हुए से दिखाई दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंगर ने तबीयत बिगड़ने को लेकर अपने साथियों से भी कहा था।

बंद करवाई थी स्पॉटलाइट

बंद करवाई थी स्पॉटलाइट

केके ने कंसर्ट के दौरान ही स्पॉटलाइट बंद करवाई थी क्योंकि उन्हें लग रहा था कि शायद इसकी वजह से कोई दिक्कत हो रही है। कहा जा रहा है कि एक घंटे तक परफॉर्म करने के बाद केके लाइव कंसर्ट खत्म कर जल्दी होटल लौटे। हालांकि यहां भी उन्हें आराम नहीं मिला और वह अचानक होटल की सीढ़ियों पर गिर गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+