KK Funeral: आज होगा केके का अंतिम संस्कार, मुंबई के वर्सोवा श्मशान घाट पर दी जाएगी मुखाग्नि
केके की अंतिम यात्रा आज दोपहर एक बजे से शुरू की जाएगी। उसके बाद अंधेरी वर्सोवा में उन्हें मुखाग्नि दी जाएगी।
मुंबई, 2 जूनः बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर कृष्णकुमार कुन्नाथ यानी केके के अचानक हुई मौत से सभी शोक में डूबे हुए हैं। कोलकाता में लाइव कंसर्ट के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी और हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। उनका पार्थिव शरीर अब कोलकाता से मुंबई के वर्सोवा इलाके में स्थित उनके आवास पार्क प्लाजा में लाया जा चुका है। केके की अंतिम यात्रा आज दोपहर एक बजे से शुरू की जाएगी। उसके बाद अंधेरी वर्सोवा में उन्हें मुखाग्नि दी जाएगी। वर्सोवा हिंदू अंतिम संस्कार स्थल पर लेजेंड का दाह संस्कार होगा। आपको बता दें कि गत मंगलवार को कोलकाता में एक म्युजिक कंसर्ट के बाद दिल का दौरा पड़ने के कारण केके का निधन हो गया था। पोस्टमार्टम होने के बाद उनके पार्थिव शरीर को एयर इंडिया विमान के जरिये बुधवार की शाम मुंबई लाया गया। केके की अंतिम यात्रा में उनसे जुड़े कई लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

केके का अंतिम दर्शन
सिंगर केके का पार्थिव शरीर मुंबई के पार्क प्लाजा वर्सोवा काम्प्लेक्स के हॉल में अंतिम दर्शन के लिये रखा गया है। जहां पर सुबह 10.30 बजे से 12.30 बजे तक उनके फैंस और मीडिया के लोग उन्हें अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि दे सकेंगे। इसके बाद वर्सोवा के हिंदू श्मशान घाट में केके का अंतिम संस्कार किया जाएगा। आपको बता दें कि केके के निधन के बाद उनके परिवार में उनकी पत्नी ज्योति और दो बच्चे हैं। सिंगर के निधन से परिवार सदमे में है। वर्सोवा श्मशान घाट पर केके के पिता को भी अंतिम विदाई दी गई थी, इसलिए परिवार ने वहीं उन्हें अंतिम विदाई देने का फैसला किया है। केके के अंतिम यात्रा में म्यूजिक इंडस्ट्री और बॉलीवुड के कई बड़े-बड़े दिग्गज शामिल हो सकते हैं।
हार्ट अटैक से हुई मौत
आपको बता दें कि बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड के बेहतरीन सिंगर्स में शुमार केके ने अचानक ही दुनिया को अलविदा कह दिया। गत मंगलवार को कोलकाता के नजरूल मंच पर चल रहे लाइव कंसर्ट को खत्म करने के बाद अचानक ही उन्हें सीने में दर्द होने लगा। उनकी तबीयत बिगड़ती देख उन्हें कोलकाता के सीएमआरआई अस्पताल ले जया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। केके की मौत से आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक सब स्तब्ध हैं। सभी केके को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। केके के आखिरी कंसर्ट के वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं और फैन्स उनके गानों के साथ अपनी यादें शेयर कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications