KK की बेटी तमारा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट, पिता के लिए लिखे ये 4 शब्द

सिंगर केके की बेटी ने अंतिम दर्शन और अंतिम यात्रा से संबंधित एक कार्ड इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर अपने पिता के बारे में इमोशनल पोस्ट लिखा है।

मुंबई, 2 जूनः बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके के निधन ने इंडस्ट्री के लोगों के साथ साथ आम जनता तक को सदमे में डाल दिया। बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक अपनी गायिकी से सबके दिलों पर राज करने वाले फेमस सिंगर केके का गत मंगलवार कोलकाता में निधन हो गया। वह कोलकाता के नजरूल मंच पर लाइव कंसर्ट कर रहे थे। लाइव कंसर्ट के दौरान ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। कंसर्ट से होटल लौटते वक्त काफी बेचैनी महसूस कर रहे थे। इवेंट के कई वीडियोज सामने आए थे जिनमें केके परेशान और पसीना पोछते दिख रहे थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

केके की पत्नी ज्योति कृष्णा और दोनों बच्चों नकुल और तमारा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस समय पूरी फैमिली की मानसिक हालत बहुत ही खराब है। इसी बीच केके की बेटी तमारा ने सोशल मीडिया पर एक नोट लिखकर अपने पिता की अंतिम संस्कार के बारे में लोगों को जानकारी दी है। सिंगर केके की बेटी ने अंतिम दर्शन और अंतिम यात्रा से संबंधित एक कार्ड इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इस कार्ड में कृष्ण कुमार कुन्नथ (केके) की तस्वीर के साथ अंतिम संस्कार की डिटेल दी गई है।

बेटी ने शेयर की पोस्ट

इस कार्ड को शेयर कर सिंगर की बेटी तमारा ने लिखा है- लव यू फॉरएवर डैड। आपको बता दें कि केके के वर्सोवा स्थित घर में उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के बाद अब उन्हें वर्सोवा के हिंदू श्मशान घाट ले जाया जा रहा है जहां उन्हें मुखाग्नि दी जाएगी।

Recommended Video

    Singer KK Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए Singer KK | kk last farewell | वनइंडिया हिंदी | #News
    बेटी तमारा भी गाती हैं गाना

    बेटी तमारा भी गाती हैं गाना

    सिंगर केके के इंस्टाग्राम पर भी इस कार्ड को शेयर कर फैंस को अंतिम सफर की जानकारी दी गई है। आपको बता दें कि केके की बेटी तमारा भी अपने पिता की तरह की म्यूजिक से जुड़ी हुई हैं। वह अपने पिता की तरह गाना गाती हैं और उन्हें संगीत बहुत पसंद है। तमारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के बायो पर खुद को सिंगर, प्रोड्यूसर और कंपोजर बता रखा है। इसके अलावा तमारा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर गाते हुए अपने वीडियोज और तस्वीरें भी शेयर कर रखी हैं।

    केके के अंतिम दर्शन पर पहुंचें ये लोग

    केके के अंतिम दर्शन पर पहुंचें ये लोग

    केके के निधन के बाद उनसे जुड़ी यादों को सेलेब्स से लेकर फैंस अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों तक ने सोशल मीडिया पर केके को श्रद्धांजलि दी है। वह केके के अंतिम दर्शन के लिए विशाल भारद्वाज, सलीम मर्चेंट, आकृति कक्कड़, श्रेया घोषाल, अलका यागनिक जैसे कई सेलेब्स उनके घर पहुंचे थे और उन्हें याद कर दुखी हुए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+