किरण खेर ने सरेआम करण जौहर का उड़ाया मजाक, कहा- 'अनारकली' बनकर आया है, अब अंदर मुजरा होगा
Karan Johar: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में किरण खेर फिल्म मेकर करण जौहर के कपड़े और उनके नखरों की खिंचाई करती दिखाई दे रही हैं।
Karan Johar: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर की पत्नी एक्ट्रेस किरण खेर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में छा जाती हैं। वह कुछ न कुछ ऐसा बोल जाती हैं जिसके चलते लोगों के बीच उनकी चर्चा होने लगती है। इस बार एक्ट्रेस किरण खेर ने फिल्म मेकर करण जौहर को लेकर एक फनी कमेंट किया है। आपको बता दें कि किरण खेर और करण जौहर का एक मजेदार वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो में दोनों एक-दूसरे के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि इसमें करण जौहर का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। इस वीडियो में किरण खेर फिल्म मेकर करण जौहर के कपड़े और उनके नखरों की खिंचाई करती दिखाई दे रही हैं।

किरण खेर ने करण जौहर की ड्रेस पर किया कमेंट
आपको बता दें कि एक्ट्रेस किरण खेर और फिल्म मेकर करण जौहर दोनों ही अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी में पहुंचे थे। इस पार्टी में मौका देखकर करण जौहर ने किरण आंटी की खिंचाई करनी चाही, लेकिन आखिरकार हो कुछ और गया। किरण खेर और करण जौहर की ये प्यारी नोक-झोंक सभी लोगों को खूब पसंद आ रही है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा है वायरल
करण जौहर ने किरण आंटी के साथ अपने इस नोक-झोंक का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले करण जौहर एक्ट्रेस किरण खेर की लाल ड्रेस पर कमेंट करते हैं, जिसके बाद किरण खेर भी करण जौहर की ड्रेस और उनके नखरों को लेकर जबरदस्त कमेंट कर देती हैं।

किरण ने करण जौहर को कहा 'अनारकली'
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किरण खेर फिल्म मेकर करण जौहर से कहती हैं- पहले अपनी भी फोटो ले ले। वहीं कैमरे के पीछे से करण जौहर एक्ट्रेस किरण खेर की तारीफ करते हुए कहते हैं- ओह माय गॉड, आंटी करवा चौथ के लिए लेट हो गईं। इस पर भड़कते हुए किरण खेर कहती हैं- यू शटअप, तू ये जो अनारकली बन के आया हुआ न, थोड़ी देर में मुजरा अंदर होने वाला है।

करण जौहर ने की अपने कपड़े की तारीफ
किरण खेर की ये बात सुनकर करण जौहर हैरान हो जाते हैं और कहते हैं- वॉट? फिर किरण कहती हैं- इधर से ऐसे निकलता है, उधर से वैसे निकलता है। इतनी नजाकत तुममे है कि इतनी किसी औरत में नहीं है यहां पर। इस पर करण अपना बचाव करते हुए कहते हैं- मुझे लगता है कि मेरे कपड़ों में काफी टेक्स्चर और एम्ब्रॉयडरी और खूबसूरती है। इसी के साथ दोनों मजाक में एक-दूसरे पर कमेंट्स करते हुए अपने-अपने आउटफिट्स की तारीफ करने लगते हैं। वीडियो के अंत में दोनों टूडल्स कहते हुए एक-दूसरे को गुडबाय कहते हैं।

लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
इस वीडियो को देखने के बाद फरहान अख्तर, संजय कपूर, पारस कलनावत जैसे कई सिलेब्रिटीज ने जमकर कमेंट्स किया है। वहीं कुछ सेलेब्स ने इमोजी शेयर कर उनकी इस खट्टी-मीठी लड़ाई पर अपना प्यार जताया है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस किरण खेर और फिल्म मेकर करण जौहर फेमस रिएलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के जज के रूप में नजर आते हैं। शो के सेट पर भी ये दोनों खूब मस्ती करते रहते हैं।
-
Dhurandhar 2 को लेकर क्यों ट्रोल हो रही हैं दीपिका पादुकोण? पति रणवीर सिंह से हुआ झगड़ा? क्या है मामला? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन? -
Ustaad Bhagat Singh Box Office: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का चला जादू, 3 दिन में की इतनी कमाई -
Dhurandhar 2: इन 7 फिल्मों से अभी भी पीछे है 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर मचा तूफान, फिर क्या हुआ मूवी को? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 3: तीसरे दिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया ऐसा धमाल, कमाई ने तोड़े रिकॉर्ड -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications