Kirron Kher Birthday: पति अनुपम खेर से ज्यादा कमाती हैं किरण खेर, कुल संपत्ति जानकर हो जाएंगे हैरान
Kirron Kher Birthday: बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस किरण खेर न सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए फेमस हैं बल्कि वह एक दमादार राजनीतिक महिला भी हैं। किरण खेर को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक में किरण खेर ने अपना जलवा बिखेर रखा है। आज किरण खेर का 71वां जन्मदिन है। 14 जून 1955 को पंजाब के चंडीगढ़ में जन्मी किरण खेर ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और कई तरह के किरदार निभाए हैं। वह अकस्र अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से करोड़ों की संपत्ति बनाई है। आइए उनके जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उनकी कुल संपत्ति और कमाई के बारे में।
अनुपम खेर से ज्यादा अमीर हैं किरण खेर
आपको बता दें कि किरण खेर अपने पति एक्टर अनुपम खेर से भी ज्यादा अमीर हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से करोड़ों की संपत्ति बनाई है। किरण खेर ने साल 1973 में पंजाबी फिल्मों से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। किरण खेर अपने पति अनुपम खेर से ज्यादा अमीर हैं।

किरण खेर की कुल संपत्ति
साल 2019 लोकसभा चुनाव में जमा एफिडेविट के मुताबिक उनके पास 30.88 करोड़ रुपए की संपत्ति है। ये उनके पति अनुपम खेर की संपत्ति से दोगुनी है। किरण के पास 16.97 करोड़ की चल और 13.91 करोड़ की अचल संपत्ति है।
टीवी शोज में जज बनी थीं किरण खेर
किरण खेर फिल्मों और टीवी सीरियल्स के अलावा टीवी शोज में जज के रूप में भी नजर आ चुकी हैं। उनकी आय का मुख्य साधन फिल्में और टीवी शोज ही हैं। इसके अलावा उनके पास 4.64 करोड़ रुपए की ज्वैलरी भी है।
किरण खेर का आलीशान बंगला
किरण खेर के मुंबई में दो आलीशान बंगले हैं। उनका एक बंगला अंधेरी में स्थित है, तो वहीं दूसरा घर जुहू में है। इन दोनों बंगलों की कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये के आसपास है। किरण खेर के पास एक मर्सिडीज बेंज कार है जिसकी कीमत 61.08 लाख रुपये है। किरण खेर काफी लग्जीरियल लाइफस्टाइल जीती हैं।
किरण खेर को हुआ था कैंसर
एक्ट्रेस-पॉलिटिशियन किरण खेर को साल 2021 में मल्टीपल मायलोमा का पता चला था। ये एक तरह का ब्लडकैंसर है। एक इंटरव्यू में अनुपम खेर ने बताया था कि उनकी पत्नी एक फाइटर हैं। उनका ट्रीटमेंट चल रहा है। वह रिकवर हो रही हैं। उन्होंने चंडीगढ़ में फिर से काम भी शुरू कर दिया है। वह कई लोगों के लिए एक रोल मॉडल बनकर सामने आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications