'किरीस का गाना सुनेगा' वाले धूम बॉय की हुई शादी? ऐश्वर्या राय से ज्यादा सुंदर है दुल्हन! क्या है फोटो का सच?
Kirish Ka Gaana Sunega Boy Wife: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर किसी नाम ने बीते दिनों सबसे ज्यादा शोर मचाया है, तो वह वायरल बॉय 'धूम' (Dhoom) उर्फ पिंटू (Pintu) है। अपने अनोखे अंदाज और देसी स्टाइल से ये शख्स फिलहाल इंटरनेट सेंसेशन बन चुका है।
धूम बॉय ने 'दिल ना दिया' गाने को खास अंदाज में गाया
आपको बता दें कि ऋतिक रोशन की सुपरहिट फिल्म 'कृष' के पॉपुलर गाने 'दिल ना दिया' को अपने खास अंदाज में गाकर वायरल बॉय धूम ने ऐसा ट्रेंड शुरू किया कि हर कोई उसकी नकल करता नजर आ रहा है।

'किरीस का गाना सुनेगा?' डायलॉग हुआ वायरल
-वायरल बॉय धूम ने जब 'दिल ना दिया' गाने के बीच अचानक 'ले बेटा' जोड़ दिया, तो यही लाइन उसकी पहचान बन गई। गाना देखते ही देखते सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। हालात ऐसे हो गए कि अब बड़े-बड़े सितारे भी अपने कॉन्सर्ट में ऑडियंस से पूछते हैं- 'किरीस का गाना सुनेगा?'
-जहां एक तरफ वायरल बॉय धूम की फैन फॉलोइंग दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है, वहीं दूसरी ओर उनके तेवरों में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल कुछ वीडियोज में धूम को एक्टर ऋतिक रोशन के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते देखा गया है, जिसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल भी किया गया था।
अब गाना सुनाने के भी लेने लगे हैं पैसे
-वायरल बॉय धूम को लेकर एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि अब जो भी उनके साथ वीडियो बनाना चाहता है या उनसे गाना सुनना चाहता है, उससे वह 1000 रुपये तक चार्ज कर रहे हैं। इसी वजह से कई लोगों ने अब उनके नए वीडियो बनाना बंद कर दिया है।
-इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल बॉय धूम की एक नई तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वह एक महिला के साथ बैठे नजर आ रहे हैं, जिसे लोग उनकी पत्नी बता रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये फोटो किसी बेबी शावर की है।
-इस तस्वीर के सामने आते ही यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। लोग पूछ रहे हैं कि क्या वायरल बॉय धूम शादीशुदा है? कौन सोचेगा कि इनकी पत्नी इतनी सुंदर होगी।
क्या है वायरल तस्वीर की सच्चाई?
हालांकि इस तस्वीर की सच्चाई जानकर लोग और भी चौंक गए हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये फोटो पूरी तरह से फर्जी है। जानकारी के मुताबिक ये तस्वीर AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से जनरेट की गई है। वायरल बॉय धूम की असली जिंदगी से इसका कोई लेना-देना नहीं है।
फेक होने के बावजूद इंटरनेट पर मचा रही है तहलका
भले ही धूम बॉय की ये तस्वीर नकली हो लेकिन सोशल मीडिया पर इसने जबरदस्त बवाल मचा दिया है। यूजर्स इसे जमकर शेयर कर रहे हैं और वायरल बॉय धूम एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications