'किरीस का गाना सुनेगा' नए भोजपुरी गाने ने मचाया धमाका, सॉन्ग सुनते ही लगेगा जोर का झटका
Kirish Ka Gaana Sunega Bhojpuri Song: सोशल मीडिया पर जो ट्रेंड करता है, भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) उसे सबसे पहले पकड़ लेता है और फिर उस पर अपना देसी तड़का लगाकर पेश करता है। यही वजह है कि इंटरनेट पर लंबे समय तक वायरल रहने वाली चीजें अक्सर भोजपुरी गानों का रूप ले लेती हैं। अब एक बार फिर ऐसा ही हुआ है।
'किरीस का गाना सुनेगा?'- वायरल क्लिप
सोशल मीडिया पर छाए एक फनी वीडियो से इंस्पायर्ड भोजपुरी गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया है। अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं तो आपने जरूर वो वायरल क्लिप देखी होगी जिसमें एक लड़का मजाकिया अंदाज में पूछता है- किरीस का गाना सुनेगा?

'धूम' उर्फ पिंटू बना इंटरनेट सेंसेशन
इसके बाद वह बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष' का मशहूर गाना 'दिल न दिया' अपने ही अंदाज में गाने लगता है और उसमें एक मजेदार लाइन जोड़ देता है- 'दिल न दिया, दिल न दिया...ले बेटा'। बस इसी अनोखे अंदाज ने उस वीडियो को और उसमें नजर आने वाले शख्स, 'धूम' उर्फ पिंटू को इंटरनेट सेंसेशन बना दिया है।
'दिल ना दिया-किरीस का गाना सुनेगा' भोजपुरी गाना रिलीज
-सोशल मीडिया पर वायरल इस क्लिप से प्रेरित होकर भोजपुरी इंडस्ट्री ने नया गाना लॉन्च किया है जिसका नाम है- 'दिल ना दिया-किरीस का गाना सुनेगा'। ये गाना वायरल ट्रेंड को पूरी तरह भुनाता नजर आता है और रिलीज होते ही दर्शकों के बीच छा गया है।
-इस भोजपुरी गाने को T-Series Hamaar Bhojpuri यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने को अंकुश राज और राजनंदिनी सिंह ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल विजय अकेला और प्रकाश बरुड ने लिखे हैं।गाने को अब तक 30 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं 2 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। लोग गाने के वीडियो के कमेंट सेक्शन में जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
भोजपुरी फैंस को खूब पसंद आ रहा गाना
-यूजर्स इस गाने को मजेदार, ट्रेंडी और सोशल मीडिया-फ्रेंडली बता रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि भोजपुरी इंडस्ट्री को ट्रेंड पकड़ने में कोई मुकाबला नहीं कर सकता।
-आपको बता दें कि दिल न दिया गाना ऋतिक रोशन की सुपरहिट फिल्म कृष (2006) का हिस्सा था। इस फिल्म के निर्देशक ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन थे। वहीं गाने का म्यूजिक ऋतिक के चाचा राजेश रोशन ने तैयार किया था।
-फिल्म की तरह ये गाना भी उस दौर में जबरदस्त हिट रहा था। अब सालों बाद सोशल मीडिया और भोजपुरी म्यूजिक के जरिए ये गाना एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। फिलहाल 'दिल ना दिया-किरीस का गाना सुनेगा', इंटरनेट पर जमकर धूम मचा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications