'लापता लेडीज' के ऑस्कर 2025 में एंट्री के बाद डायरेक्टर किरण राव के नाम जुड़ी एक और उपलब्धि
किरण राव की लापता लेडीज साल 2024 की सबसे अच्छी और खूबसूरत फिल्मों से एक है। इस फिल्म को दर्शकों ने भी खूब पसंद किया। साथ ही फिल्म को अब भारत की तरफ से ऑस्कर 2024 में ऑफिशियल एंट्री मिली है। इसे किरण राव ने डायरेक्ट किया है। भारत के बाद फिल्म को जापान में रिलीज़ किया गया। यहां भी इसे खूब पसंद किया गया।
इन सभी के बीच किरण राव को लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में इनवाइट किया गया। इसकी जानकारी उन्होंने पोस्ट शेयर कर दी। किरण के प्रोडक्शन हाउस ने कैप्शन में लिखा, लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स द्वारा किरण राव को ऑस्कर 2025 के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री के रूप में लॉस्ट लेडीज़ (लापता लेडीज़) के चयन के बाद एक आकर्षक चर्चा के लिए आमंत्रित किया गया।

फिल्म के नाम जुड़ी एक और उपलब्धि
इसके अलावा लापाता लेडीज़ को ऑस्कर के साथ एक नई उपलब्धि भी मिली है। इस फिल्म ने इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2024 (IFFM) में बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड भी जीता है। इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न भारत के बाहर होने वाला हिंदी फिल्मों का सबसे बड़ा इवेंट है। जो हर साल मेलबर्न में आयोजित होता है। इसमें हिंदी सिनेमा यानी बॉलीवुड, साउथ और दूसरी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के आर्टिस्ट शामिल होते हैं। लापाता लेडीज ग्रामीण भारत में सेट की गई है। ये फिल्म दो दुल्हनों की कहानी है जो ट्रेन में सफर के दौरान अपने अपने परिवारों से बिछड़ जाती हैं। इसके बाद कई तरह के उतार चढ़ाव आते हैं और मुश्किल हालात पैदा होते हैं।
अवॉर्ड विनिंग कहानी पर बनी है फिल्म
लापता लेडीज में रवि किशन, स्पर्श श्रीवास्तव, प्रतिभा रांटा, नितांशी गोयल और छाया कदम जैसे एक्टर्स हैं। फिल्म को किरण राव ने डायरेक्ट किया है और इसे आमिर खान और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाई गई है। ये एक अवॉर्ड विनिंग कहानी पर आधारित है, जो बिप्लब गोस्वामी की है, और ये अभी भी थियेटर्स में दिखाई जा रही है। फिल्म का स्क्रीनप्ले और डायलॉग स्नेहा देसाई ने लिखे हैं। जबकि दिव्यनिधि शर्मा ने एडिशनल डायलॉग्स को आकार दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications