Sandeep Reddy Vanga के बयान पर भड़कीं किरण राव, आमिर खान को लेकर कहा-'मैंने उनकी जिम्मेदारी नहीं ली'
Kiran Rao On Sandeep Reddy Vanga: संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी फिल्म एनिमल भले ही साल 2023 की हिट फिल्मों में शुमार है। लेकिन इसके बावजूद ये फिल्म विवादों में रही है। जिसका अक्सर हर इंटरव्यू में संदीप रेड्डी वांगा बचाव करते हुए नजर आए।
अब हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि आमिर खान की एक्स पत्नी किरण राव ने आलोचना की थी। ऐसे में संदीप ने उनका नाम लिए बगैर आमिर खान की फिल्मों का उदाहरण देते हुए उनपर जमकर तंज कसा। ऐसे में किरण राव ने इसका जवाब देते हुए कहा कि, उन्होंने फिल्म एनिमल को लेकर ऐसा कभी कुछ नहीं कहा।

किरण राव ने एक इंटरव्यू के दौरान इस पर सफाई दी और कहा, 'मैंने संदीप की फिल्मों पर कभी कमेंट नहीं किया है, क्योंकि मैंने कभी उनकी फिल्में देखी ही नहीं। मैंने अक्सर स्त्री-द्वेष और स्क्रीन पर महिलाओं के प्रतिनिधित्व पर बात की है। मैंने कई बार स्टेज पर इसके बारे में बात की है, लेकिन मैंने कभी किसी फिल्म का नाम नहीं लिया, क्योंकि यह किसी खास फिल्म के बारे में नहीं है।'
किरण राव यहीं शांत नहीं हुईं उन्होंने संदीप वांगा का नाम लेते हुए कहा कि, उन्हें ऐसा क्यों लगता है कि मैं उनकी फिल्म के बारे में ही बात कर रही थी। मैंने कभी भी उनकी किसी फिल्म पर टिप्पणी नहीं की और ना ही कभी उनका नाम ही लिया। अगर वह आमिर खान की फिल्म की बात कर रहे हैं तो उन्होंने खंबे जैसी खड़ी है के लिए मीडिया के सामने माफी भी मांगी थी।
किरण राव ने आगे उन्हें आमिर खान से सीधा बात करने की राय दी। डायरेक्टर ने कहा कि, 'अगर संदीप को आमिर से कुछ कहना है या फिर बात करनी है तो उन्हें आमने-सामने बताना चाहिए। मैं आमिर या फिर उनके काम के लिए जिम्मेदार नहीं हूं इसलिए मेरा इससे कुछ लेना देना नहीं है मैं चाहती हूं कि मिस्टर वांगा को यदि कोई परेशानी है या फिर अपने सवालों को सीधे मिस्टर खान से बात करें।'












Click it and Unblock the Notifications