Kim-Paes Relationship: किम शर्मा ने पेस संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर,रिलेशनशिप पर लगाई मुहर?

नई दिल्ली, 06 सितंबर। एक्ट्रेस किम शर्मा और टेनिस चैंपियन लिएंडर पेस के अफेयर की चर्चाएं गर्म है, कहा जा रहा है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। हालांकि दोनों की ओर से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है लेकिन दोनों की वायरल तस्वीरें ये ही संकेत दे रही हैं कि दोनों एक-दूसरे के काफी करीब हैं। हालांकि किम ने जो अब लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है, उससे ये आभास लग रहा है कि किम शायद अब अपने रिश्ते को दुनिया के सामने ओपन करना चाहती हैं।

किम शर्मा ने पेस संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर

किम शर्मा ने पेस संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर

क्योंकि उन्होंने अपनी और पेस की एक बेहद ही रोमांटिक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों काफी क्लोज हैं। तस्वीर में किम तो कैमरे की ओर देख रही हैं लेकिन पेस उन्हें ही निहार रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए किम ने लव और कपल वाला ईमोजी भी शेयर किया है, जिससे लगता है कि वो अपने और पेस की प्रेमकहानी को अब दुनिया से शेयर करने को तैयार हैं। फिलहाल किम और पेस की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस पर कमेंट भी कर रहे हैं।

किम-पेस के रिलेशनशिप की तारीफ कर रहे हैं लोग

किम-पेस के रिलेशनशिप की तारीफ कर रहे हैं लोग

कुछ लोग किम-पेस के रिलेशनशिप की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोग दोनों की आलोचना भी कर रहे हैं क्योंकि दोनों ही लोग इससे पहले भी कई रिलशनशिप में रह चुके हैं। मालूम हो कि दोनों के बीच के अफेयर की खबरें तब परवान चढ़ी, जब दोनों की गोवा वेकेशन की तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें दोनों एक कपल की ही तरह दिख रहे थे। फिलहाल पेस-किम को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा काफी गर्म है।

क्रिकेटर युवराज सिंह की गर्लफ्रेंड थीं किम

क्रिकेटर युवराज सिंह की गर्लफ्रेंड थीं किम

आपको बता दें कि एक जमाने में किम शर्मा, क्रिकेटर युवराज सिंह की गर्लफ्रेंड थीं, दोनों लंबे रिलेशनशिप में थे लेकिन कहते हैं कि युवराज की मां को किम पसंद नहीं थीं, जिसके कारण दोनों का रिश्ता शादी तक नहीं पहुंचा और दोनों का ब्रेकअप हो गया था, हालांकि बाद में युवराज ने हैजल कीच से शादी कर ली और किम ने साल 2010 में केन्याई बिजनेसमेन अली पुंजानी से शादी कर ली थी और फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया था।

हर्षवर्धन राणे के साथ भी जुड़ा नाम

हर्षवर्धन राणे के साथ भी जुड़ा नाम

लेकिन ये शादी भी लंबी चली नहीं और शादी के 6 साल बाद किम इंडिया वापस चली आईं और कहा कि अली ने दूसरी औरत के लिए उन्हें छोड़ दिया। किम को इंडिया लौटने पर बॉलीवुड में काम भी नहीं मिला था, वो आर्थिक तंगी की भी शिकार भी रहीं और इसके बाद किम का नाम एक्टर हर्षवर्धन राणे के नाम से भी जुड़ा लेकिन फिर दोनों का ब्रेकअप भी हो गया। हाल ही में जब किम-पेस की तस्वीरें वायरल हुई थीं तो राणे ने कहा था कि ' पेस-किम साथ में अच्छे लगते हैं'।

महिमा-रिया संग रहे हैं लिएंडर पेस के रिश्ते

अगर लिएंडर पेस की बात करें तो किम से पहले वो फिल्म एक्ट्रेस महिमा चौधरी को डेट कर चुके हैं और उसके बाद वो काफी वक्त तक मॉडल रिया पिल्लई के साथ लिवइन रिलेशन में थे। दोनों को इस रिलेशन से एक बेटी भी है लेकिन साथ में रहने के कुछ वक्त बाद रिया ने पेस पर घरेलू हिंसा का आरोप लगा कर सबको चौंका दिया था। मामला कोर्ट में पहुंचा था, रिया ने पेस से गुजारे भत्ते की मांग की थी लेकिन पेस से इस बात से इंकार कर दिया था क्योंकि पेस ने कहा था कि रिया उनकी लीगल पत्नी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+