Photo: किम शर्मा और लिएंडर पेस के बीच बढ़ी नजदीकियां, डिज्नी थीम पार्क में हुए रोमांटिक

फ्लोरिडा, 16 जनवरी: बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा और टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने जब से अपना रिश्ता जग जाहिर किया है, तब से ही इस कपल को कई मौकों पर साथ स्पॉट किया गया है। बीते कुछ दिनों से किम और लिएंडर काफी सुर्खियों में है। क्रिसमस पर जहां इस कपल की किस करते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। वहीं अब दोनों लोग अमेरिका में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं, जिसकी कुछ तस्वीरें एक्ट्रेस किम शर्मा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की।

डिज्नी थीम पार्क में किम संग लिएंडर पेस

डिज्नी थीम पार्क में किम संग लिएंडर पेस

किम शर्मा ने हाल ही में लिएंडर पेस के साथ डिज्नी डे आउट किया है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की है। यूएस में डिज्नी थीम पार्क में छुट्टियों मनाते हुए किम और लिएंडर काफी रोमांटिक होने के साथ मस्ती के मूड में भी नजर आए। किम ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें के साथ-साथ कुछ वीडियोज भी शेयर की किए हैं, जिसमें वो काफी मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

मैजिक किंगडम पार्क में एन्जॉय करते दिखे किम-पेस

मैजिक किंगडम पार्क में एन्जॉय करते दिखे किम-पेस

अमेरिका के फ्लोरिडा में दोनों डेट पर डिज्नी वर्ल्ड के थीम पार्क मैजिक किंगडम पार्क में एन्जॉय करते दिखाई दिए। तस्वीरों में किम ने सिर पर मिन्नी माउस के कान जैसा बेंड पहना हुआ है। वहीं काले रंग का टॉप, सफेद ट्रैक पैंट पहने हुए एक्ट्रेस को देखा जा सकता है। वहीं लिएंडर पेस ने ब्राउन कलर का आउटफिट डाला हुआ है।

एक साथ आइसक्रीम खाते फोटो वायरल

एक साथ आइसक्रीम खाते फोटो वायरल

सोशल मीडिया पर शेयर की गई फोटोज में किम और लिएंडर पेस को साथ पोज देते हुए करते, हग करते हुए और एक साथ आइसक्रीम खाते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि मैजिक किंगडम अमेरिका में सबसे लोकप्रिय डिज्नी थीम पार्कों में से एक है। पिछले साल इसने अपनी 50वीं वर्षगांठ मनाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+