'इन्हें संस्कृति का ख्याल नहीं' किम कार्दशियन ने किया भगवान गणेश का अपमान! पोज देख फैंस ने लगाई लताड़
Kim Kardashian With Lord Ganesh: अंतर्राष्ट्रीय रिएलिटी टेलीविजन स्टार किम कार्दशियन हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल हुईं थी। इस बीच एक्ट्रेस ने एक ऐसी तस्वीर शेयर कर दी जिसकी वजह से वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं।
किम कार्दशियन की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बाद उन्होंने कई सारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। अब उन्होंने भगवान गणेश एक ऐसी तस्वीर शेयर की जिसे देख फैंस भड़क गए।

दरअसल, किम ने सेलिब्रेशन की नई तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें वह मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किए सफेद लहंगा और चोली पहने हुई थीं। फैंस ने उनके इस लुक की जमकर तारीफ की। लेकिन एक तस्वीर में वह भगवान गणेश की मूर्ति के साथ इस तरह पोज देती हैं। एक्ट्रेस ने मुर्ति पर अपना चेहरा टिकाकर पोज दिया। जिसे देख फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू किया।
किम की इस तस्वीर को देख फैंस ने कमेंट कर उनको जमकर खरी खोटी सुनाई। एक यूजर ने लिखा, इससे ज्यादा अपमानजनक और कुछ नहीं हो सकता। एक ने लिखा, 'इतना घटिया फोटोशूट किया है वो भी भगवान गणेश की मूर्ति का सहारा लेकर हद है।' अन्य यूजर ने लिखा, 'भारतीय संस्कृति का अपमान नहीं सहेंगे।' एक यूजर ने लिखा, 'इन विदेशियों को हमारी सभ्यता से कोई लेना-देना नहीं होता।' हालांकि सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग के कुछ देर बाद ही एक्ट्रेस ने ये तस्वीर डिलीट कर दी थी।
बता दें कि, 12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी थी। वहीं किम कार्दशियन 11 जुलाई को भारत आई थीं। अंबानी परिवार ने एक्ट्रेस का काफी अच्छे से स्वागत किया था। इसके बाद किम कार्दशियन और क्लोई कार्दशियन की एक सामने आई जिसमें एक्ट्रेस मुंबई के जुहू स्थित इस्कॉन मंदिर में गरीब बच्चों को खाना खिलाते हुए नजर आईं।












Click it and Unblock the Notifications