Christina Ashten: किम कार्दशियन की हमशक्ल क्रिस्टीना का निधन, क्या गलत प्लास्टिक सर्जरी बनी मौत की वजह?
मशहूर मॉडल किम कार्दशियन की हमशक्ल क्रिस्टीना एश्टन का निधन हो गया है। 34 साल की मॉडल की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है।

Christina Ashten passed away: इंटरनेशनल रियलिटी स्टार किम कार्दशियन की हमशक्ल ओनलीफैंस मॉडल क्रिस्टीना एश्टन गोरकानी का हाल ही में निधन हो गया है। एक्ट्रेस के परिवार ने इस बात की पुष्टि की है।
शुरुआती रिपोर्ट की मानें तो, 34 साल की मॉडल की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है। उनके परिवार ने इस बात की पुष्टि की है। हालांकि, कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, मॉडल की प्लास्टिक सर्जरी का गलत होना भी उनकी मौत का वजह हो सकता है।
परिवार के सदस्य का फोन आया
'न्यूज 18' की खबर के मुताबिक, मॉडल के किसी जानने वाले ने इंटरनेट पर ये खबर शेयर करते हुए कहा कि सुबह लगभग 4:31 बजे हमारे परिवार को परिवार के ही एक सदस्य का फोन आया जो चिल्ला रहा था और रो रहा था। फोन कॉल के तुरंत बाद अस्पताल पहुंचने के बाद परिवार को पता चला कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया हुआ है।
अंतिम संस्कार के लिए इकट्ठा हो रहा फंड
परिवार ने बताया कि मॉडल हमेशा ही लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश में रहती थी। पोस्ट में भी कहा गया है कि मॉडल के अंतिम संस्कार में मदद के लिए फंड जुटाया जा रहा है। हम उस समर्थन के आभारी हैं, जो आप हमें और हमारे परिवार को दे रहे हैं। क्रिस्टीना एश्टन गौरकानी को शांति दें।
सदमे में फैंस
बताते चले कि ये खबर सामने आने के बाद क्रिस्टीना के फैंस सदमें में हैं। मॉडल के यूं अचानक दुनिया छोड़कर जाने के बाद लोग काफी दुखी हैं और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। क्रिस्टीना के सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा संख्या में फॉलोवर्स हैं।
एक्ट्रेस की मौत ने दिया सदमा
कई लोगों ने मॉडल की मौत पर सवाल खड़े किए हैं। क्योंकि प्लास्टिक सर्जरी के गलत होने की रिपोर्ट्स भी सामने आ रही हैं। ऐसे में लोग काफी हैरान हैं कि आखिर सर्जरी के दौरान ऐसा क्या हो गया था कि एक्ट्रेस की अचानक मौत ही हो गई। फैंस मॉडल की अचानक मौत से बेहद मायूस हैं और लगातार उनके पोस्ट पर कमेंट्स कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications