शादी में कियारा आडवाणी करना चाहती हैं सिद्धार्थ की एक्स आलिया को इनवाइट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
कॉफी विद करण 7 में इस बार शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी पहुंचे। लेकिन शो के दौरान कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक्स आलिया भट्ट को लेकर ऐसा कह दिया जिसे जानकर हर कोई चौंक जाएगा।
मुंबई, 25 अगस्त: इन दिनों फिल्म निर्माता करण जौहर का शो कॉफी विद करण काफी धमाल मचा रहा है। हर एपिसोड में बॉलीवुड सेलेब्स अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प राज खोल जाते हैं। अब शो 8वें एपिसोड में मशहूर एक्टर शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी पहुंचे। इस दौरान दोनों ने जमकर मस्ती की। ऐसे में शो के दौरान कियारा आडवाणी ने आलिया भट्ट को लेकर कुछ ऐसा कह दिया दिया जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

कियारा आडवाणी ने आलिया भट्ट को लेकर जताई ये इच्छा
दरअसल, इन दिनों कियारा आडवाणी मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। इससे पहले एक्टर आलिया भट्ट को डेट कर रहे थे। अब एक्ट्रेस से जब करण जौहर ने कॉफी विद करण शो के दौरान शादी को लेकर सवाल किया गया तो एक्ट्रेस ने खुलासा करते हुए बताया कि वह अपने ब्राइड स्क्वाड में एक्ट्रेस आलिया भट्ट को देखना चाहती हैं।

आलिया को ब्राइड स्कवॉड में देखना चाहती हैं कियारा
करण जौहर ने रैपिड फायर राउंड के दौरान कियारा आडवाणी से सवाल पूछा कि, "आप अपने ब्राइड स्क्वाड में किस सेलिब्रिटी को देखना चाहती हैं?" जिसका जवाब देते हुए कियारा ने कहा आलिया भट्ट। उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा, "मैं चाहती हूं कि मेरे ब्राइड स्क्वाड में आलिया भट्ट जरूर शामिल हों। मैं उनसे प्यार करती हूं। वह बहुत क्यूट हैं।"

'आलिया भट्ट के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी करना...'
कियारा आडवाणी के इस जवाब के बाद करण जौहर इस पर रिएक्ट करते हुए कहा, "अपने ब्राइड स्क्वाड में, सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी करने के दौरान।" जिस पर कियारा आडवाणी ने जवाब देते हुए कहा, "अपने ब्राइड स्क्वाड में आलिया भट्ट के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी करना काफी कूल होगा।"

सिद्धार्थ आलिया एक दूसरे को कर रहे हैं डेट
आपको बता दें कि, फिल्म शेरशाह में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जबरदस्त कैमिस्ट्री ने लाखों फैंस का दिल जीता था। ये फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई थी। लेकिन फिल्म के बाद से दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। आए दिन दोनों साथ में स्पॉट किए जाते हैं।

आलिया से सिद्धार्थ का हुआ था ब्रेकअप
इससे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट को डेट कर रहे थे। दोनों का फिल्मी करियर एकसाथ स्टुडेंट ऑफ द इयर से शुरू हुआ था। इस फिल्म के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां इतनी बढ़ गई कि, दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। हालांकि बाद दोनों ने ब्रेकअप कर एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया था। फिलहाल आलिया भट्ट रणबीर कपूर की पत्नी हैं और इन दिनों एक्ट्रेस अपने प्रेगनेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications