Sid-Kiara: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं सिद्धार्थ और कियारा, शादी के बाद और भी मालामाल हो जाएगा कपल
Kiara Advani Sidharth Malhotra Net Worth: 'शेरशाह' कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की नेटवर्थ करोड़ों में है। ऐसे में शादी के बाद कपल और भी मालामाल होने वाला है।

Kiara Advani Sidharth Malhotra: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इंडस्ट्री के टॉप सितारों में से एक हैं। फैंस का पसंदीदा कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। 6 फरवरी को कपल अपने फैंस का इंतजार खत्म करने वाला है। इस शानदार जोड़ी की शादी राजस्थान में होने जा रही है। अब तक इस महीने शादी के सिर्फ कयास ही लगाए जा रहे थे। लेकिन अब खबरें हैं कि दोनों इसी महीने 6 तारीख को हमेशा के लिए एक दूजे के हो रहे हैं। ऐसे में फैंस के बीच शादी की तस्वीरों को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। दोनों इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में एक हैं। ऐसे में चलिये आपको बताते हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की नेटवर्थ के बारे में...

शादी के बंधन में बंधेगा 'शेरशाह' कपल
'शेरशाह' कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद है। बीच में दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को मायूस जरूर कर दिया था। लेकिन फिर खबरें आईं कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक है। इसके बाद शादी की खबरों के बाद तो फैंस जैसे फूले ही नहीं समा पाए। अब कपल 6 फरवरी को हमेशा के लिए एक होने जा रहा है।

कितनी है कपल की नेटवर्थ?
सिद्धार्थ कियारा इंडस्ट्री के सक्सेसफुल सितारों में से एक हैं। दोनों की फिल्मों को ही फैंस खूब पसंद करते हैं। ऐसे में कई बार लोगों के मन में कपल की नेट वर्थ को लेकर तमाम तरह के सवाल उठते होंगे। बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ दोनों की ही नेट वर्थ करोड़ों में हैं। कियारा जहां एक फिल्म के लिए 4-5 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं, वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा एक फिल्म के लिए 7-8 करोड़ रुपये फीस लेते हैं।

जैसलमेर में होगी ग्रैंड वेडिंग
कियारा आडवाणी 23 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा 80 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। ऐसे में कपल शादी के बाद 103 करोड़ से भी ज्यादा की संपत्ति का मालिक बनने जा रहा है। बता दें कि जयपुर में कपल की शादी भी काफी ग्रैंड होने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने अपनी शादी में जमकर पैसा बहाया है।

एक्साइटेड हैं फैंस
सिद्धार्थ और कियारा की शादी जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में होने जा रही है। ऐसे में फैंस दोनों की शादी और फिर शादी की तस्वीरों को लेकर खूब एक्साइडेट हैं। लोगों को काफी लंबे समय से दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में अब शादी की तारीख सामने आने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है और उनके लिए एक-एक दिन का इंतजार कर पाना भी मुश्किल हो रहा है।

'शेरशाह' में पहली बार नजर आए साथ
बताते चलें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी दोनों ने ही फिल्म 'शेरशाह' में पहली बार साथ काम किया। इस फिल्म में दोनों ही शानदार काम किया और फैंस के दिलों में जगह बनाई। फिर दोनों के डेटिंग की खबरों की हवा उड़ने लगीं। शुरुआत में तो दोनों मीडिया से बचते थे। लेकिन फिर बाद में दोनों को डिनर डेट और घूमते स्पॉट किया गया। फिर दोनों की डेटिंग की खबरों को और हवा मिली। फैंस को कपल बेहद पसंद है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications