भारी बैग लेकर सड़कों पर घूमते दिखे कियारा-सिद्धार्थ, वेकेशन के दौरान कपल का हुआ ऐसा हाल, देखें वीडियो

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इन दिनों इटली वेकेशन पर गए हैं। इस बीच कपल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों भारी भरकम लगेज घसीटते नजर आए।

Kiara Advani Sidharth Malhotra Video Viral: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का 31 जुलाई को 31वां जन्मदिन था। जो कि उन्होंने शादी के बाद पहली बार अपने पति के साथ इटली में सेलिब्रेट किया। जिसकी वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

अब हाल ही में इटली ट्रीप से सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का एक वीडियो सामने आया। जिसमें दोनों सड़कों पर भारी भरकम बैग लेकर घूमते हुए नजर आए। इस दौरान दोनों कैजुअल लुक में नजर आए। वीडियो में सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने एक दोस्त को बॉय करते हुए नजर आ रहे हैं।

Kiara Advani

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, दोस्त को बॉय कहने के बाद और फिर एक छोटी सी गाड़ी जो कि वहां का कोई लोकल पब्लिक ट्रांसपोर्ट होता है उसमें बैठकर निकल गए। इस दौरान कियारा आडवाणी ने व्हाइट रंग की बेकलेस ड्रेस पहनी हुई थी। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा येलो शर्ट और ओलिव ग्रीन शॉर्ट्स पहने नजर आए।

कियारा आडवाणी और सिदधार्थ मल्होत्रा का यह वीडियो उनके फैनक्लब ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वेकेशन के बाद कपल की ऐसी हालत देखकर कुछ फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं तो वहीं कुछ फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। एक यूजर ने लिखा, "इसमें क्यूट क्या है? वह नॉर्मल वॉक करके अपनी गाड़ी पकड़ रहे हैं"। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "फाइनली इन्हें ये मौका मिला है कि वह अपने खुद के बैग उठा सके"।

इससे पहले कियारा आडवाणी ने अपने बर्थडे पर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें दोनों पानी में छलांग लगाते हुए नजर आए। कपल का यह क्यूट वीडियो देख फैंस उन पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कियारा ने कैप्शन पर लिखा, 'मुझे जन्मदिन की शुभकामनाएं। सभी के प्यार के लिए आभारी हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+