Kiara Advani की शादी के बाद इतनी बदल गई है जिंदगी, बोलीं- 'मैंने कभी नहीं चलाया घर लेकिन...'
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अब अपनी शादीशुदा जिंदगी को अच्छे से एंजॉय कर रहे हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया कि शादी करने के बाद उनकी जिंदगी में क्या कुछ बदलाव आए हैं।
Sidharth Kiara Wedding: बॉलीवुड के न्यूली मैरिड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लिए थे। शादी के बाद अब दोनों अपनी लाइफ को एकसाथ बहुत एंजॉय कर रहे हैं। दोनों फिलहाल अपनी शादीशुदा जिंदगी से काफी खुश हैं। कियारा आडवाणी ने अब इस पर खुलकर बात की और बताया कि शादी के बाद उनकी जिंदगी में किस तरह के बदलाव आए।

मैरिड लाइफ पर बोलीं कियारा आडवाणी
कियारा आडवाणी ने NEWS18 को दिए इंटरव्यू में बताया कि कैसे शादी के बाद वह अपना घर भी चलाती हैं और इसका सारा क्रेडिट उन्होंने अपनी मम्मी को दिया। उन्होंने कहा कि, 'मैं जिंदगी में पहली बार घर चला रही हूं। मैं अपने पैरेंट्स के घर पर जब रहती थी तब मेरी मां ने सबकुछ अच्छे से किया और मैं अब उनकी और भी ज्यादा इज्जत करती हूं'।

सिद्धार्थ को बताया आइडल पति
कियारा आडवाणी ने आगे शादीशुदा लाइफ को लेकर बताया कि वह इस फेज से काफी खुश हैं। साथ ही उन्होंने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के बारे में बात की। उन्होंने सिद्धार्थ को अपना आइडल पति बताया। कियारा ने कहा कि, सिद्धार्थ एक ऐसे इंसान हैं जो हमेशा से अपने जुनियर, सीनियर सभी की बराबरी से इज्जत करते हैं।

वो हमेशा मुझे करते हैं प्रेरित
कियारा आडवाणी ने आगे सिद्धार्थ की तारीफ करते हुए कहा कि, फैंस के प्रति उनका बहुत प्यार भरा तरीका है। वो मेरे लिए एक बेस्ट लाइफ पार्टनर हैं। वो मुझे हमेशा कुछ नया करने के लिए और लाइफ में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। वो बहुत साहसी और प्रेरित हैं। उनकी यही क्वालिटी मुझे हमेशा से पसंद आती है।'

फिल्म शेरशाह से शुरू हुई थी लव स्टोरी
बता दें कि, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी पहली बार फिल्म शेरशाह में नजर आए थे। इसी फिल्म से दोनों के रिश्ते की शुरूआत हुई थी। फिल्म के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए और देखते ही देखते दोनों के बीच प्यार का पड़वान चढ़ता गया। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया।

शादी के बाद काम पर लौटा कपल
खैर शादी के बाद अब दोनों अपने काम पर वापस लौट आए हैं। पिछले हफ्ते ही कियारा आडवाणी ने अपनी अपकमिंग फिल्म सत्यप्रेम की कथा' की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में वो कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी। वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा की बात करें तो वो 'मिशन मजनू' में रश्मिका मंदाना संग नजर आए। उनके पास पाइपलाइन में 'योद्धा' मूवी है। जिसमें वह दिशा पाटनी के साथ नजर आने वाले हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications