Don 3 Update: नहीं थम रहीं रणवीर सिंह की 'डॉन 3' की मुश्किलें, शूटिंग के पहले अब हिरोइन ने किया कांड
Don 3 Update: फरहान अख्तर की कंपनी एक्सल एंटरटेनमेंट ने 2023 में एक अनाउंसमेंट किया था। उन्होंने डॉन लेगेसी को आगे बढ़ाने के लिए डॉन 3 की घोषणा की थी। बताया गया कि डॉन की लेगेसी को अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के बाद रणवीर सिंह आगे बढ़ाएंगे। रणवीर से अपोजिट कियारा आडवाणी को कास्ट किया गया।
इस अनाउंसमेंट के बाद फैंस एक्साइटेड हुए और डॉन 3 के लिए बेकरार भी हुए। लेकिन उनका ये एक्साइटमेंट अब धीरे धीरे खत्म हो रहा है। इसकी वजह फिल्म के प्रोडक्शन में डिले होना है। पिछले दो साल से फिल्म की शूटिंग को लेकर खबरें आती रही हैं। लेकिन फिल्म हर बार की तरह पिछलती रही। अब इसपर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

पिंकविला की रिपोर्ट की माने तो कियारा आडवाणी ने डॉन 3 छोड़ दी है। दरअसल, कुछ दिनों पहले कियारा और सिद्धार्थ ने अनाउंस किया कि वो प्रेग्नेंट हैं। यही वजह उनके अलग होने की है। ऐसा रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है। कियारा फिलहाल अपनी पुराने कमिटमेंट 'वॉर 2' और 'टॉक्सिक' की शूटिंग में बिजी हैं। इन फिल्मों के बाद वो ब्रेक लेने की फिराक में हैं। डॉन 3 की शूटिंग 2025 के अंत में शुरू होने की खबरें हैं। अब कियारा ने फिल्म छोड़ है तो ये और भी मुश्किलों में फंस सकती है। अब मेकर्स के पास भी दो रास्ते हैं। पहला कि वो कियारा की प्रेग्नेंसी ब्रेक का इंतजार करें। दूसरा कोई नई एक्ट्रेस फिल्म की कास्टिंग के लिए चुने। अगर वो कियारा का इंतजार करते हैं तो फिल्म में और देरी होने की उम्मीद है। हालांकि देखना है कि मेकर्स क्या फैसला लेते हैं।
एक इंटरव्यू में फरहान ने कहा था कि डॉन 3 इस साल ही शुरू होगी। इस फिल्म से जुड़े सवालों को मैं इग्नोर नहीं करता हूं। इस साल के अंत में मेरी फिल्म 120 बहादुर रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications