छुट्टी से लौटते ही कियारा आडवानी ने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के साथ फोटो शेयर कर जाहिर की ये ख्‍वाहिश

कियारा आडवानी अभी हाल ही में अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के साथ छुट्टियां मनाकर लौटी है।कियारा ने इंस्‍टाग्राम ने एक खूबसूरत फोटो शेयर कर ये ख्‍वाहिश जारी की है।

Kiara Advani

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने कुछ दिनों पहले ही शादी की है और इसी हफ्ते जापान में छुट्टियां मनाकर मुंबई लौटे हैं। छुट्टी से लौटने के एक दिन बाद ही कियारा आडवानी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सिद्धार्थ मेहरोत्रा के साथ अनदेखी फोटो शेयर कर अपनी ख्‍वाहिश बयां की है।

सिद्धार्थ के हाथाें में हाथ डाले कियारा आई नजर

कियारा ने जो इंस्‍टाग्राम पर फोटो शेयर की है जिसमें दोनों हाथ डालकर एक गली में चलते हुए दिखाई दे रहे हैं, उनके आस-पास नारंगी रंग के खंभों नजर आ रहे हैं, ये नजारा फैरी स्‍टोरी जैसी लग रही है।

Kiara Advani

कियारा ने लिखी ये ख्‍वाहिश

कियारा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस फोटो पर कैप्शन के साथ अपनी ख्‍वाहिश लिखी। उन्‍होंने लिखा मुझे पहले वापस ले चलो। हालांकि इस फांटो में से किसी का भी चेहरा नहीं दिख रहा था, कियारा गुलाबी जंपसूट में नजर आ रही हैं वहीं उनके एक्‍टर पति सिद्धार्थ ने नीले रंग की जैकेट और पैंट पहने हुए नजर आ रहे हैं।

जापान वेकेशन से लौटी हैं कियारा और सिद्धार्थ

मंगलवार को मुंबई एयरपोर्ट पर सिद्धार्थ और कियारा स्पॉट हुए, वो दोनों अपने जापान वेकेशन से लौटे थे। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सिद्धार्थ और कियारा एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ डाले नजर आ रहे हैं।

कियारा और सिद्धार्थ की लव स्टोरी

कियारा और सिद्धार्थ को शेरशाह फिल्‍म जो एक बाायोपिक थी, इसी फिल्‍म की शूटिंग के दौरान प्यार हो गया। इस फिल्‍म में दिवंगत कारगिल युद्ध के नायक और परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन विक्रम बत्रा की वास्तविक जीवन की कहानी पर आधारित थी। इसी फिल्‍म की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए और दो साल के रिलेशन के बाद सिद्धार्थ और कियारा ने राजस्थान में एक निजी समारोह में शादी की थी।

Recommended Video

    फिल्म की शूटिंग के लिए Dehradun में Akshay Kumar, बाबा का लिया आशीर्वाद | वनइंडिया हिंदी #shorts

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+