कियारा आडवाणी ने खरीदी चमचमाती Audi A8L कार, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

कियारा आडवाणी भी कारों को लेकर काफी क्रेजी हैं। उनके पास कई महंगी कारों का कलेक्शन है। कियारा ने हाल ही में एक ऑडी ए8 एल खरीदी है।

मुंबई, 15 दिसंबर। अच्छी और महंगी कारों को लेकर दीवानगी किसे नहीं होती। कियारा आडवाणी भी कारों को लेकर काफी क्रेजी हैं। उनके पास कई महंगी कारों का कलेक्शन है। कियारा ने हाल ही में एक ऑडी ए8 एल खरीदी है। ऑडी इंडिया हेड बलबीर सिंह ढिल्लों ने कियारा को कार की चाबी थमाते हुए उन्हें फूलों का एक गुलदस्ता भी गिफ्ट किया। आइये जानते हैं क्या है इस कार की कीमत, इसके अलावा हम आपको बताएंगे कि कियारा के पास कौन-कौनसी लग्जरी गाड़ियां हैं।

1.6 करोड़ रुपए है इस Audi A8L की कीमत

1.6 करोड़ रुपए है इस Audi A8L की कीमत

जर्मनी की कार कंपनी ने इस कार को भारतीय बाजारों में साल 2020 में लॉन्च किया था, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 1.56 करोड़ रुपए थी। कियारा ने जो कार खरीदी है वह काले रंग की है। बता दें कि इसी साल अगस्त के महीने में डायरेक्टर करण जौहर ने सिल्वर कलर की यही कार खरीदी थी। करण जौहर के अलावा ताहिरा कश्यप ने भी इसी साल ऑडी कार खरीदी है।

इन फिल्मों में नजर आएंगी कियारा

इन फिल्मों में नजर आएंगी कियारा

वहीं यदि कियारा आडवाणी के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी खाखिरी फिल्म शेरशाह काफी हिट रही थी। इसमें वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आई थीं। यह फिल्म परमवीर चक्र विजेता विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित थी, जिसमें कियारा ने उनकी गर्लफ्रेंड का रोल निभाया था। आगे कियारा 'जुग जुग जियो' और 'भूल भुलैया 2' में नजर आएंगी। इसके अलावा कियारा मिस्टर लेले में वरुण धवन और भूमि पेडनेकर के साथ नजर आएगीं।

जब कियारा-वरुण ने दिलजीत दोसांझ के लवर सॉन्ग पर लगाए ठुमके

जब कियारा-वरुण ने दिलजीत दोसांझ के लवर सॉन्ग पर लगाए ठुमके

कियारा और वरुण धवन फिल्म जुग जुग जियो में नजर आएंगे, जिसकी शूटिंग इस साल अगस्त में दोबारा शुरू हुई। दोनों ने फिल्म के सेट पर जमकर धमाल मचाया। पिछले महीने कियारा ने फिल्म के सेट से वरुण धवन के साथ डांस करते हुए एक वीडियो शेयर की थी। वीडियो में वरुण धवन और कियारा दिलजीत दोसांझ के लवर सॉन्ग पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+