Kiara-Sidharth Video: बिकिनी पहन समंदर में पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एंजॉय करती दिखीं कियारा, VIDEO VIRAL

कियारा आडवाणी ने अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 31 जुलाई को 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। बर्थडे सेलिब्रेशन का एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है।

Kiara Advani And Sidharth Shukla Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने 31 जुलाई को अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर तमाम सेलेब्स ने एक्ट्रेस को अपने अंदाज में विश किया। सुबह से फैंस कियारा के बर्थडे पोस्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे अब शाम होते ही उन्होंने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एक वीडियो साझा किया है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी के बाद कियारा आडवाणी का उनके साथ ये पहला बर्थडे था। ऐसे में एक्ट्रेस के लिए उनका बर्थडे काफी स्पेशल था। कपल ये सेलिब्रेशन करने के लिए विदेश गए जिसका वीडियो कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वीडियो में कियारा और सिद्धार्थ समुद्र में छलांग लगाते हुए नजर आए।

Kiara Advani

कियारा आडवाणी ने इंस्टागाम पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा, "मुझे जन्मदिन की शुभकामनाएं, हर दिन और सभी को प्यार के लिए आभार"। वीडियो में कियाारा और सिद्धार्थ चिल करते हुए नजर आए। इस दौरान सिद्धार्थ रेड हॉट कलर के बॉक्सर्स पहना हुआ था तो वहीं कियारा ने ब्लैक और सिल्वर डॉट वाली मोनोकिनी पहनी थी। फिलहाल सोशल मीडिया पर कपल की इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

बता दें कि, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की पहली मुलाकात फिल्म शेरशाह के दौरान हुई थी। फिल्म में दोनों की आन स्क्रीन कैमिस्ट्री को फैंस ने खूब प्यार दिया था। इस फिल्म के बाद दोनों की मुलाकातें काफी बढ़ गईं और ये प्यार में तब्दील हो गई। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया। इसके बाद 7 फरवरी 2023 को कपल ने शादी करके अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+