'खेसारी लाल यादव ने 500 जिंदगियां बर्बाद की', पवन सिंह ने एक्टर की खोली ऐसी पोल, अब सामने आएगा ऐसा सच
Khesari Lal Yadav and Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के दो बड़े सितारे खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बीच जुबानी जंग एक बार फिर से सुर्खियों में है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच इन दोनों स्टार्स की बयानबाजी ने राजनीतिक माहौल को और भी गरमा दिया है।
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री दो खेमों में बंटी
दरअसल भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री इन दिनों दो खेमों में बंटी नजर आ रही है। एक ओर रवि किशन, पवन सिंह, मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' बीजेपी के स्टार प्रचारक बने हुए हैं, वहीं दूसरी ओर खेसारी लाल यादव आरजेडी की तरफ से छपरा से मैदान में हैं।

खेसारी लाल यादव और पवन सिंह में बयानबाजी जारी
खेसारी लाल यादव अकेले ही बीजेपी समर्थित भोजपुरी स्टार्स को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया और पब्लिक प्लेटफॉर्म्स पर खेसारी लाल यादव और पवन सिंह में लगातार बयानबाजी जारी है।
पवन सिंह ने खेसारी लाल यादव पर कसा तंज
-विवाद की शुरुआत तब हुई जब खेसारी लाल यादव ने कहा कि उनका करियर किसी ने नहीं बनाया है और वह अपनी मेहनत से यहां तक पहुंचे हैं।
-इस पर पवन सिंह ने तंज कसते हुए कहा था कि खेसारी लाल यादव अपनी बातों पर टिकते नहीं हैं क्योंकि पहले कई बार उन्होंने खुद कहा था कि 'निरहुआ', मनोज तिवारी और पवन सिंह ने उनके करियर में अहम भूमिका निभाई है।
खेसारी लाल यादव ने कहा- मैं एक बीवी के साथ रहता हूं
-पवन सिंह के इस बयान पर खेसारी लाल यादव ने पलटवार करते हुए कहा- पावर स्टार मेरे बड़े भाई हैं। उन्होंने कहा कि मैं एक पानी पर नहीं रहता लेकिन मैं कम से कम एक बीवी के साथ तो रहता हूं।
-खेसारी लाल यादव ने आगे कहा कि वह पवन सिंह और दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', दोनों को सम्मान देते हैं और उन्हें अपना आदर्श मानते हैं लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि वही उनके भगवान या कर्मदाता हैं।
पवन सिंह ने लगाया खेसारी लाल यादव पर गंभीर आरोप
-खेसारी लाल यादव के इस बयान के बाद पवन सिंह भी चुप नहीं बैठे। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा- मैं उनकी असलियत जानता हूं। क्या मुझे कहना चाहिए कि उन्होंने स्टार बनाने के नाम पर 500 जिंदगियां बर्बाद की हैं? फिलहाल मैं कुछ नहीं कहना चाहता लेकिन वक्त आने पर सब बताऊंगा।
-पवन सिंह का ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस भी इस जुबानी जंग में दो हिस्सों में बंटे नजर आ रहे हैं। कुछ पवन सिंह के समर्थन में हैं तो कुछ खेसारी लाल यादव के पक्ष में बोल रहे हैं।
खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बीच पुराना विवाद
-आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब खेसारी लाल यादव और पवन सिंह आमने-सामने आए हों। दोनों के बीच पहले भी कई बार तनातनी हो चुकी है। बीते सालों में तो बात शादीशुदा जिंदगी और मर्दानगी तक पहुंच गई थी।
-अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या चुनाव खत्म होने के बाद दोनों स्टार्स के बीच सुलह की कोई गुंजाइश बनती है या फिर ये विवाद भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े क्लैश में बदल जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications