Khesari Lal Yadav का नया धमाका, 'श्री 420' के टाइटल ट्रैक ने मचाई ऐसी धूम

Khesari Lal Yadav Bhojpuri New Song: भोजपुरी फिल्मों के फेमस स्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'श्री 420' को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ दिन पहले रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आया था।

फिल्म 'श्री 420' का नया गाना रिलीज
फिल्म 'श्री 420' के ट्रेलर में खेसारी लाल एक चालाक ठग के किरदार में नजर आ रहे हैं। अब फिल्म का पहला टाइटल ट्रैक 'ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको हमने ठगा नहीं', रिलीज हो चुका है। गाने की ये लाइन आपको साल 2005 की बॉलीवुड फिल्म 'बंटी और बबली' की याद दिला देगी।

Khesari Lal Yadav

'ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको हमने ठगा नहीं'

फिल्म 'बंटी और बबली' में भी इसी ठग थीम के साथ ये बोल इस्तेमाल हुए थे। एसआरके म्यूजिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने का टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- खेसारी लाल यादव का ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको हमने ठगा नहीं अब आपके लिए हाजिर है। अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें।

खेसारी लाल यादव का दिखा नया अंदाज

इस पोस्ट में फिल्म के कलाकार खेसारी लाल यादव, मधु शर्मा, शर्मिला सिंह और आफताब शमीर को टैग किया गया है। पूरा गाना एसआरके म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है, जिसे खुद खेसारी लाल ने गाया और परफॉर्म किया है। इसके बोल और म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी ने तैयार किए हैं।

फिल्म 'श्री 420' में नजर आएंगे ये कलाकार

-फिल्म 'श्री 420' का निर्देशन प्रवीण कुमार गुदुरी ने किया है, जबकि इसे मधु शर्मा और समीर आफताब ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में खेसारी लाल के साथ मधु शर्मा और श्वेता महारा लीड रोल में नजर आएंगी।

-सपोर्टिंग कास्ट में सामर्थ चतुर्वेदी, प्रकाश जैस, संजय पांडे, श्रद्धा नवल, अमन सिंह, मनोज सिंह और अनूप अरोड़ा जैसे दमदार स्टार्स शामिल हैं। फिल्म मैड्ज मूवीज के बैनर तले बनी है। हालांकि, इसके रिलीज डेट का अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+