kapil sharma show में "खान सर" ने शेयर की UPSC कैंडिडेट्स की रुंला देने वाली स्टोरी, देखें VIDEO
कपिल शर्मा शो में रविवार को टीचर और मोटिवेशनल स्पीकर खान सर पहुंचे। उन्होंने शो में बताया कि वो क्यों अपनी छात्रों से इतनी कम फीस लेते है।

द कपिल शर्मा शो में बड़ा ही अनोखा नजारा नजर आया, क्योंकि हमेशा कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में जहां फिल्म दुनिया से जुड़े लोग नजर आते हैं वहीं इस बार दो मोटिवेशनल गुरु मंच पर गेस्ट बनकर पहुंचे। जिनमें एक गौर गोपाल दास और दूसरे टीचर और मोटिवेशल स्पीकर खान सर थे। यूपीएससी और अन्य सरकारी परीक्षा शिक्षक और मोटिवेशलन स्पीकर खान सर ने शो में अपने कई स्टूडेन्ट्स की इमोशनल स्टोरीज शेयर की। जिसे सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गई। उन्होंने कपिल शर्मा शो में अपने अंदाज में जहां अपने जीवन के अनुभव शेयर किए वहीं अपनी कई बातों से शो के दर्शकों को जमकर हंसाया भी।

खान सर ने बताया कि उनकी कोचिंग की कितनी है फीस
खान सर जो कि अपनी बहुत कम फीस के लिए जाने जाते हैं उन्होंने बताया कि यूपीएससी परीक्षा जो भारत की सबसे कठिन परीक्षा होती है, उसकी तैयारी करवाने के लिए अन्य कोचिंग संस्थाना ढ़ाई लाख फीस लेते हैं लेकिन वो अपने छात्रों से महज साढ़े सात हजार रुपये लेते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी कोचिंग में पढ़ने वाले अधिकांश छात्रों के लिए इतनी कम फीस देना भी मुश्किल होता है क्योंकि उनमें से अधिकांश लोगों के घरों में बर्तन मांजने और मजदूरी करने वाले होते हैं।

छात्रा की दिल दहला देने वाली स्टोरी खान सर ने की शेयर
खान सर ने अपनी एक स्टूडेन्ट के बारे में बताया कि उनकी छात्रा ने उसने एक दिन पूछा कि क्या वो उसके शाम के बैच को सुबह के बैच में बदल सकते हैं। जब खान सर ने उससे पूछा कि वो क्यों बैच चेंज करना चाहती है जो उनकी छात्रा ने बताया कि उसे शाम को बर्तन धोने जाना होता है,इसलिए वो शाम को नहीं आ पाएगी।

स्टूडेन्ट्स की लगन और मजबूरी को देखकर कम की फीस
खान सर ने जब ये लोगों की लाचारी की बात शेयर की तो ना केवल कपिल शर्मा और अर्चना पूरन सिंह को बल्कि दर्शकों की आंखे नम हो गई। खान सर इतनी कम फीस इतनी कम क्यों लेते हैं, इसी का जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि छात्रों की आर्थिक स्थिति और पढ़ाई के प्रति उनके समर्पण को जानने के बाद उन्होंने अपनी फीस इतनी कम की।

मेरे स्टूडेन्ट लोगों के घरों में बर्तन धोते हैं
खान सर ने ये भी बताया कि उनकी टीम ने फीस कम कर दी है। उन्होंने कहा 7.5 हजार हमारे लिए एक छोटी राशि है लेकिन उनकी कक्षाओं में आने वाले कुछ छात्र हैं जो सचमुच बर्तन धोते हैं और ट्यूशन फीस जमा करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।

खान सर ने कहा मैंने जब मजबूरियां सुनी तो कांप गया
8 जनवरी रविवार को प्रसारित हुए इस शो में खान सर ने कहां जब मैनें लोगों की मजबूरियां सुनी तो मैं कांप गया और उन छात्रों से पैसे नहीं ले सका। उन्होंने बताया कि मैं उसी क्षण शपथ ली और निर्णय लिया कि शिक्षा प्राप्त करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए धन की कमी कभी भी समस्या नहीं बनेगी।
खान सर को लोग बता रहे रियल हीरो
कपिल शर्मा के इस शो का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिस पर इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा "आपका योगदान भुलाया नहीं गया है। खान सर लव यू। अधिकांश यूजर्स ने खान सर को अपना रियल हीरो बताया। एक इंजीनियर यूजर ने लिखा "खान सर के लिए बहुत सम्मान, एक इंजीनियर के रूप में मैं व्यक्तिगत रूप से अपने अध्ययन के समय में बहुत कुछ सीखता हूं"। कपिल शर्मा का ये शो अब तक के सबसे बेहतरीन शो में से एक है जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।
Recommended Video


कौन हैं खान सर ?
बिहार की राजधानी पटना के खान जीएस रिसर्च सेंटर के संस्थापक खान सर यूट्यूबर भी है। उनके यूट्यूब चैनल के लाखों सबक्राइबर्स है। खान सर स्टूडेन्ट्स को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाते । यूपीएससी सिविल सर्विस और सरकारी नौकरियों की प्रवेश परीक्षा की तैयारी करवाने के लिए खान सर की कोचिंग बिहार की सबसे पॉपुलर कोचिंग है। खान सर रेलवे, एनडीए, नेवी, सीडीएस, बैंकिंग समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्टूडेन्टस को करंट अफेयर्स पढ़ाते है। खान सर का जो सब्जेक्ट पढ़ाने का तरीका है वो सभी को अटैक्ट करता है।उनका बोलने और समझाने का तरीका बिल्कुल ही अलग है। सामान्य तौर पर शिक्ष पढ़ाते समय औपचारिक भाषा का प्रयोग करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications