फिल्मी इंडस्ट्री के लिए बुरा दिन, KGF चैप्टर 2 फेम मोहन जुनेजा का निधन
नई दिल्ली, 7 मई: हाल ही में केजीएफ का दूसरा पार्ट रिलीज हुआ था। जिसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। इसकी पूरी टीम फिल्म की सफलता का जश्न मना रही थी, इस बीच एक बुरी खबर सामने आई, जहां फिल्म में महत्वपूर्ण किरदार निभाने वाले एक्टर मोहन जुनेजा का निधन हो गया। जिससे फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
Recommended Video

कई दिनों से बीमार थे
जानकारी के मुताबिक मोहन जुनेजा काफी वक्त से बीमार चल रहे थे। बेंगलुरु के एक प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज जारी था, वहां पर ही शनिवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। इसके बाद परिवार उनके पार्थिव शरीर को लेकर घर पहुंचा, जहां उनके अंतिम दर्शन को बड़ी संख्या में लोग उमड़े। कई बड़ी फिल्मी हस्तियों ने भी ट्वीट कर उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।

100 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
आपको बता दें मोहन ने अपने करियर की शुरुआत बतौर कमेडियन की थी। इसके बाद उन्होंने तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी फिल्मों में काम किया। उन्होंने केजीएफ में पत्रकार आनंद के इनफॉर्मर की भूमिका निभाई थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। जिसमें कई सुपरहिट फिल्में शामिल थीं। उनके करीबियों के मुताबिक मोहन बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे और उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से लोगों के दिलों में एक खास जगह बना ली।

एक्ट्रेस प्रेमा का भी निधन
इसी हफ्ते एक और बुरी खबर सामने आई थी, जहां मराठी फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकारा प्रेमा किरण का बीते रविवार को निधन हो गया। उनके परिजनों ने बताया कि उनका स्वास्थ्य ठीक था, लेकिन अचानक से उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जब तक डॉक्टर कुछ करते उनका निधन हो गया था। प्रेमा किरण मराठी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी थी। उन्होंने मराठी फिल्मों के अलावा हिंदी फिल्मों में भी अभिनय किया।












Click it and Unblock the Notifications