KGF Chapter 2 ने कमाई के तोड़े रिकॉर्ड, अब दक्षिण कोरिया में भी हुई रिलीज

मुंबई, 10 मई। दक्षिण भारत की एक और फिल्म केजीएफ-2 ने सिनेमा हॉल में तहलका मचा रखा है। अभिनेता यश को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सिनेमा हॉल पहुंच रहे हैं। फिल्म ने रिलीज के 25 दिन पूरे कर लिए हैं और यह देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने दंगल, आरआरआर जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा जर्सी, रनवे 34, हीरोपंती-2, जैसी फिल्म कों भी कहीं पीछे छोड़ दिया है। जिस तरह से फिल्म ने जबरदस्त सफलता हासिल की है उसके बादयह फिल्म 2022 में देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती है अब यह फिल्म कमाई के साथ-साथ एक और बड़ा कीर्तिमान भी स्थापित करने जा रही है।

 पहली बार कन्नड फिल्म हो रही रिलीज

पहली बार कन्नड फिल्म हो रही रिलीज

केजीएफ-2 पहली कन्नड़ फिल्म बनने जा रही है जिसे साउथ कोरिया में रिलीज किया जाएगा। यही नहीं यह पहली भारतीय फिल्म है जिसे कोरोना काल के बाद साउथ कोरिया में रिलीज किया जा रहा है। इस फिल्म में यश के अलावा संजय दत्त, रवीना टंडन भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म को कन्नड़ के सात हिंदी में भी रिलीज किया जाएगा। विदेश में रहने वाले यश के फैंस के लिए यह एक बड़ी खबर है। फिल्म को साउथ कोरिया की राजधानी सियोल में रिलीज किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Recommended Video

    The Kashmir Files पर Singapore में लगाया गया Ban, जानें क्यों ? | वनइंडिया हिंदी
    इस साल की सबसे बड़ी हिट

    इस साल की सबसे बड़ी हिट

    फिल्म की कमाई की बात करें तो इसने अभी तक 1129.38 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इससे पहले आरआरआर ने 1127.65 करोड़ रुपए की कमाई की थी, लेकिन आरआरआर की कमाई को भी केजीएफ-2 ने पीछे छोड़ दिया है। फिल्म विश्लेषक तरन आदर्श ने फिल्म की कमाई के आंकड़ों को साझा किया है। उन्होंने कहा कि स्क्रीन कम होने के बाद भी फिल्म ने जबरदस्त सफलता हासिल की है।

    जबरदस्त कमाई जारी

    हॉलीवुड फिल्म डॉक्टर स्ट्रेंज के रिलीज होने के बाद कहा जा रहा था कि केजीएफ-2 की कमाई गिरेगी लेकिन फिल्म पर इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिला। फिल्म ने रविवार को भी जबरदस्त कमाई की। 2022 की यह सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने जा रही है। केजीएफ चैप्टर 2 में यश मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म पहले चैप्टर के आगे की कहानी को दिखाती है। फिल्म में प्रकाश राज, मालविका अविनाश और जॉनक कोक्केन व सरन भी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+