Kesari 2 BO Collection Day 6: औंधे मुंह गिरी अक्षय कुमार की फिल्म, लिस्ट में एक और फिल्म हुई शामिल?

Kesari 2 Box Office Collection Day 6: केसरी चैप्टर 2 को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं। अक्षय कुमार की इस फिल्म का रिलीज के पहले खासा बज था। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका असर देखने को नहीं मिल रहा है। रिलीज के बाद फिल्म का बज भी गिरता जा रहा है। इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। केसरी 2 में अक्षय कुमार और आर माधवन की एक्टिंग की भी तारीफ हो रही है। 6 दिन में भी फिल्म 50 करोड़ के आंकड़ें को पार नहीं कर पाई है।

ट्रेड ट्रैक वेबसाइट सैकनिल्क की माने तो फिल्म ने छठवें दिन 3.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पांचवें दिन 5 करोड़ रुपये, चौथे दिन 4.5 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 12.25 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 9.50 करोड़ रुपये और ओपनिंग डे पर केसरी 2 ने 7.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म का कुल कलेक्शन 42.20 करोड़ रुपये हो गया है।

Kesari 2 Box Office Collection Day 6

मेकर्स और ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीदें थीं कि फिल्म को वर्ड पॉजिटिव रिव्यू और वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिलेगा। लेकिन ऐसा होता हुआ नहीं दिख रहा है। केसरी 2 लॉन्ग वीकेंड के समय पर रिलीज हुई थी। इसका भी कोई असर फिल्म के कलेक्शन में देखने को नहीं मिल रहा है। रिलीज के बाद फिल्म पर मूल कहानी से अलग हटकर घटनाएं दिखाए जाने का आरोप लगने लगा। इस वजह से फिल्म को नुकसान का सामना करना पड़ा है। हालांकि केसरी 2 के पास अभी बॉक्स ऑफिस पर कमाने के लिए दो हफ्ते का विंडो और है। क्योंकि अगले दो हफ्ते तक कोई भी बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। 1 मई को अजय देवगन की फिल्म रेड 2 रिलीज होगी। अक्षय की केसरी 2 भी अब बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ गई है। इसके साथ ही ये फिल्म भी अक्षय के फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल होने को तैयार है।

फिल्म केसरी चैप्टर 2 में अक्षय कुमार के साथ आर माधवन, रेजिना कैसेंड्रा, अनन्या पांडेय और अमित सियाल लीड रोल में हैं। इसे करण सिंह त्यागी ने डायरेक्ट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+