मलयाली एक्टर श्रीनाथ भासी पर KFPA ने लगाया बैन, यूट्यूब चैनल पर महिला एंकर से की थी बदसलूकी
कोच्चि, 27 सितंबर। केरल फिल्म प्रोड्यूसर्स असोसिएशन ने मलयाली एक्टर श्रीनाथ भासी पर प्रतिबंध लगा दिया है। केएफपीए ने श्रीनाथ बासी पर यह प्रतिबंध उनपर लगे कथित आरोपों के चलते लगाया है। दरअसल श्रीनाथ बासी ने यूट्यूब चैनल पर महिला एंकर के साथ इंटरव्यू के दौरान बदसलूकी की थी, जिसके बाद केरल फिल्म प्रोड्यूसर्स असोसिएशन ने यह कार्रवाई की है। गौर करने वाली बात है कि इंटरव्यू के दौरान भासी पर आरोप लगा था कि वह नशे में भी थे।

बता दें कि श्रीनाथ बासी को पुलिस ने महिला के साथ अभद्रता करने और उसके साथ बदसलूकी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। श्रीनाथ अपनी हालिया फिल्म का प्रमोशन करने के लिए पहुंचे थे। बासी के नाखून, ब्लड और बाल के सैंपल्स को जांच के लिए भेजा गया था। पुलिस ने उनका एल्कोहल टेस्ट भी किया था। माना जा रहा है कि उनका टेस्ट भी जल्द आ सकता है।
बासी के इंटरव्यू की एक क्लिप वायरल हुई थी जिसमे देखा जा सकता है कि वह किसी सवाल से नाराज हैं और इसपर वह अजीबोगरीब तरह से प्रतिक्रिया देते हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग काफी शेयर कर रहे हैं। वीडियो में सुना जा सकता है कि एंकर कहती है बासी ने उनके क्रू को कैमरा बंद होने के बाद गाली दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म निर्माता कंपनी ने इस मामले में हस्तक्षेप किया लेकिन इसके बाद भी बासी ने अपने किए पर माफी नहीं मांगी और ना ही उनको अपने किए का जरा भी एहसास था।
यूट्यूब चैनल की ओर से मरादू पुलिस स्टेशन में बासी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है, जिसमे मांग की गई है कि एक्टर अपने बर्ताव के लिए माफी मांगे, खासकर कि उन्होंने महिला एंकर के साथ जो बदसलूकी की है। पुलिस ने सोमवार को बासी को गिरफ्तार कर लिया था और उनके खिलाफ सेक्शन 354 ए, 294 बी, 509 के तहत केस दर्ज किया है। हालांकि उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था। हालांकि सोशल मीडिया पर बढ़ते विरोध के बाद बासी ने अपने किए के लिए सोशल मीडिया पर माफी मांग ली है।












Click it and Unblock the Notifications