KBC के मंच पर विक्की कौशल से अमिताभ बच्चन ने क्यों कहा "आपकी और हमारी हालत बिल्कुल एक जैसी है"
कौन बनेगा करोड़पति के अपकमिंग एपिसोड की वीडियो क्लिप वायरल हो रही है । जिसमें विक्की कौशल बोले- मैं बस चाय बना पाता हूं तो अमिताभ बच्चन ने अपनी कुकिंग स्किल के बारे में राज खोलते नजर आ रहे हैं।

कौन बनेगा करोड़पति में जल्द ही अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर विक्की कौशल और कियारा आडवाणी नजर आने वाले हैं ये दोनों सेलिब्रेटी केबीसी के मंच पर स्पेशल गेस्ट के तौर पर शिरकत करते नजर आएंगे। इस एपिसोड में अभिनेता अमिताभ बच्चन और विकी कौशल के बीच खाना बनाने को लेकर बात होती नजर आएगी। अमिताभ बच्चन कियारा आडवानी और कैटरीना कैफ एक्टर पति से पूछते है कि क्या उन्हें खान बनाना आता है। जिसका जवाब जब वो दोनों देते हैं तभी बिग बी भी अपनी कुकिंग से जुड़ा बड़ा राज खोलते हैं।

केबीसी के मंच पर हुई कुकिंग स्किल को लेकर बात
बता दें केबीसी के अंतिम सप्ताह में विक्की कौशल और कियारा आडवाणी में नजर आएंगे। कुछ समय पहले शो का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर जारी किया गया था और इसमें अभिनेता अमिताभ बच्चन और विक्की कौशल के बीच खाना पकाने को लेकर बातें डिस्कस करते हुए अपनी कुकिंग स्किल का राज खोलते नजर आ रहे हैं।

आश्चर्य क्या पक रहा है?
धर्मा प्रोडक्शंस ने कौन बनेगा करोड़पति के आगामी एपिसोड की ये क्लिप शेयर की। दरअसल, कियारा आडवानी और विक्की कौशल ओटीटी फ्लिक गोविंदा नाम मेरा को प्रमोट करने के लिए शो में आएंगे। प्रोडक्शन शो के ट्विटर हैंडल ने क्लिप को कैप्शन में लिखा आश्चर्य क्या पक रहा है?
Recommended Video

विक्की बोले- मुझे चाय बनानी आती है
क्लिप में अमिताभ में अमिताभ बच्चान कियारा आडवानी और विक्की कौशल से पूछते हैं क्या वे खाना बना सकते हैं। किआरा जवाब देती है कि वह कभी-कभी खाना बनाती है, वहीं विक्की कौशल बताते है कि "मैंने जो एक चीज सीखी वो थी चाय बनाना।"

बिग बी बोले- आपकी और हमारी हालत बिल्कुल एक जैसी है
विक्की का जवाब सुनकर अमिताभ हंसते है और कहते हैं। "आपकी और हमारी हालत बिल्कुल एक जैसी है।" अमिताभ कहते हैं कि विक्की कम से कम चाय बना सकते हैं, मैं तो केवल पानी ही गरम कर पाता है। ये सुनकर विक्की और कियारा ठहाके मार कर हंसने लगते हैं। विक्की कहते हैं सच सर ?

अमिताभ बच्चन ने अपनी कुकिंग स्किल के बारे में खोला ये राज
इसी बात को बढ़ाते हुए केबीसी होस्ट और हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन बताते हैं कि "एकबार विदेश गया हुआ था तो अकेले रहना था तो तब सीखा कि अंडा कैसे उबालते हैं। उन्होंने बताया कि सात दिन तो लग गए कि हमें कि अंडे को कैसे फोड़ा जाता है।" अभिनेता ने बताया कि शुरूआत में अंडा पकड़ते ही उनके हाथ से गिरता रहा।
Wonder what’s cooking!? (see what we did there😉)
— Dharma Productions (@DharmaMovies) December 28, 2022
Find out as @vickykaushal09 & @advani_kiara take the hot seat with @SrBachchan on #KaunBanegaCrorepati (finale week), tomorrow at 9PM on @SonyTV. #GovindaNaamMera #GovindaNaamMeraOnHotstar #KBC pic.twitter.com/5xiQwFmTZm
विक्की और कैटरीना की शादी की पहली सालगिरह
बता दें 7 दिसंबर को ही विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने अपनी शादी की पहली एनवर्सरी सेलिब्रेट की। उन्होंने राजस्थन ट्रिप की शानदार तस्वीरें शेयर की थी। एक्टर ने कई फोटोज शेयर की थी जिसमें वो डूबते सूरज के अपोजिट पोज देते हुए नजर आए थे वहीं एक जहां एक राजसी तेंदुए को सूर्य स्नान करते हुए दिखाया था । हालांकि फैन्स यह जानने के लिए ज्यादा उत्सुक थे कि उनकी पत्नी कैटरीना कैफ कहां हैं।












Click it and Unblock the Notifications