रणवीर- दीपिका की इशारेबाजी के बीच फंस गए थे अमिताभ बच्चन, देखें ये मजेदार वीडियो
रणवीर- दीपिका की इशारेबाजी के बीच फंस गए थे अमिताभ बच्चन, देखें ये मजेदार वीडियो
मुंबई, 11 सितंबर। बॉलीवुड के लविंग कपल में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणबीर सिंह की जोड़ी खूबसूरत जोडि़यों में से एक है। पब्लिक प्लेस पर भी दोनों के बीच जबरदस्त बॉडिंग नजर आती है। रणबीर सिंह दीपिका से अपने प्यार का अक्सर इजहार करते भी नजर आते हैं। लेकिन एक बार अवार्ड फंग्शन में जब रणवीर सिंह दीपिका को इशारेबाजी कर रहे थे तो इसके बीच अमिताभ बच्चन पड़ गए और फिर क्या हुआ ये खुद अमिताभ बच्चन ने केबीसी के मंच पर बयां किया है।

अमिताभ बच्चन ने बयां किया ये सच
बता दें सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले पॉपुलर क्विज शो के वीकेंड स्पेशल शो में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और फराह खान आने वाली हैं। इस शो के पहले शो मेकर्स ने इस स्पेशल एपिसोड की वीडियो शेयर किया है। जिसमें अमिताभ बच्चन अपने साथ हुए इस मजेदार अनुभव को शेयर करते नज़र आ रहे हैं।
Bigg Boss OTT: प्रतीक के साथ नेहा भसीन ने सारी हदें की पार, जानें पति समीरुद्दीन का रिएक्शन

दीपिका को उंगलियों से इशारे कर रहे थे लेकिन....
नए प्रोमो में अमिताभ बच्चन उस मजेदार पल को याद कर बताते नजर आ रहे हैं जब रणवीर सिंह ने एक अवॉर्ड शो में क्रेन के ऊपर आते हुए स्टेज पर एंट्री करने वाले थे। वो दीपिका को उंगलियों से इशारे कर रहे थे लेकिन अमिताभ बच्चन इस इशारे को गलत समझ बैठे थे।

रणवीर सिंह को बिग बी ने भी वापस ऐसा ही इशारा किया
अमिताभ बच्चन ने बताया कि हमारे साथ एक दुर्घटना हो गई। रणवीर एक अवॉर्ड शो में क्रेन से आते हुए ग्रैंड एंट्री लेने वाले थे और तेज आवाज में गाना बच रहा था। मेरे से जब क्रेन थोड़ी ही दूर थी तब रणवीर ने देखा और अपनी दो उंगलियों से आंखों में इशारा किया। मुझे इसका मललब तो नहीं पता था लेकिन मैं भी वापस ऐसा ही इशारा किया। और फिर लगातार तीन बार ये इशारा चलता रहा। इसी बीच रण्वीर सिंह ने माइक्रोफोन फेक दिया और मैंने लपक कर पकड़ लिया।

बिग बी ने कहा मैंन खुद का मजाक बनवा लिया
अमिताभ ने बताया कि मेरे बगल में जया जी बैठी हुई थीं उन्होंने मेरे कान में कहा ये तुम्हारे लिए इशारा नहीं कर रहा है। मैंने जया जी से पूछा कि इसका मतलब क्याहै? जब जया ने कहा आपके बगल देखो कौन बैठा है तो मैंने देखा तो वो दीपिका पादुकोण थीं और रणवीर सिंह उनको इशारे कर रहे थे और मैं कन्फ्यूजन से घिर गया और अपना खुद ही मजाक बनवा लिया।
बिग बी बोले- तब इन दोनों का ब्याह नहीं हुआ था
अमिताभ बच्चन ने बताया जब ये हो रहा था तब इन दोनों का ब्याह नहीं हुआ था। जिसको सुनकर केबीसी के मंच पर पहुंची दीपिका ओर फराह खान ठहाके मार कर हंसने लगी और ऑडियंस ने भी खूब मजे लिए।

2018 में दोनों ने की थी शादी
बता दें रणवीर और दीपिका पादुकोण ने 2018 में शादी की थी। उन्होंने इटली के लेक कोमो में डेस्टिनेशन मैरिज की। दोनों की शादी पंजाबी और सिंधि रिवाज से हुई थी। हाल ही में दीपिका पादुकोण के प्रेगनेंट होने की झूठी खबरें खूब आई थीं।












Click it and Unblock the Notifications