Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

KBC 14: 'तो अब क्या डिजाइनर्स कपड़े धोएंगे...' कंटेस्टेंट ने घुमाया बिग-बी का दिमाग, एक्टर बोले- 'ओह माय गॉड'

हाल ही में एक कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन से उनकी जिंदगी को लेकर एक ऐसा सवाल पूछ लिया कि एक्टर का दिमाग भी घूम गया।

Amitabh Bachchan KBC 14: बॉलीवुड सेलेब्स को लेकर दर्शकों के मन में तमाम तरह के सवाल उठते हैं। प्रोफेशनल लाइफ से हटकर ये सेलेब्स अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में कैसे होते हैं?, क्या ये भी आम लोगों की तरह जिंदगी जीते हैं?, क्या इनका रहन-सहन भी आम लोगों की ही तरह होता है? ऐसे ही न जाने कितने सवालों के जवाब हैं, जो फैंस हमेशा जानना चाहते हैं। ऐसे में हाल ही में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने दर्शकों के इन सारे सवालों के जवाब दिए हैं। एक्टर ने अपनी डेली लाइफ से जुड़े ऐसे राज खोले, जिन्हें सुनकर फैंस भी हैरान रह गए और उन्हें यकीन नहीं हुआ कि बिग-बी ऐसा भी करते होंगे।

चर्चा में बिग-बी

चर्चा में बिग-बी

इन दिनों बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन खूब सुर्खियों में हैं। एक्टर जल्द ही अपना 80वां जन्मदिन मनाएंगे। ऐसे में KBC 14 से हाल ही में एक्टर को लेकर एक प्रोमो भी शेयर हुआ था, जिसमें वे काफी इमोशनल नजर आ रहे थे। अब केबीसी के सेट से ही अमिताभ बच्चन ने खुद को लेकर ऐसी बात बताई है, जो शायद दर्शकों ने कभी नहीं सुनी होगी।

कंटेस्टेंट के सवाल का दिया जवाब

कंटेस्टेंट के सवाल का दिया जवाब

हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर कंटेस्टेंट पिंकी जवारानी हॉट सीट पर थीं। पिंकी के मन में सवाल उठा कि सेलेब्स हमेशा नए कपड़ों में ही नजर आते हैं, तो क्या वे अपने कपड़े धोते होंगे? ऐसे में बिग-बी ने इस बात का जवाब देते हुए बताया कि वे न केवल अपने कपड़े खुद धोते हैं, बल्कि उन्हें इस्त्री कर अलमारी में खुद रखते भी हैं।

पुराने कपड़ों में क्यों नहीं दिखते?

पुराने कपड़ों में क्यों नहीं दिखते?

इसके बाद पिंकी ने पूछा कि हम कभी भी सेलेब्स को पुराने कपड़े में दोबारा नहीं देखते। क्या आप अपने कपड़े रिपीट करते भी हैं? तो अमिताभ बच्चन कहते हैं कि आप भले ही हमें कपड़े रिपीट करते हुए ना देखें, लेकिन हम करते हैं। इसके बाद भी पिंकी चुप नहीं बैठती और पूछने लगती हैं कि क्या आपके घर में कपड़े धुलते भी हैं?

एक्टर को आई हंसी

एक्टर को आई हंसी

ये सवाल सुनकर अमिताभ बच्चन हंस पड़ते हैं। एक्टर कहते हैं कि हां... अकसर मैं अपने कपड़े धुलता हूं। आप हमें लेकर ऐसा क्यों सोचते हैं? हम अलग नहीं हैं। हमें प्रोग्राम्स की वजह से नए कपड़े पहनने पड़ते हैं। अगर मुझे कहीं जाना है तो मैं वही सेम कुर्ता पाजामा पहनूंगा। कंटेस्टेंट को अब भी जवाब से संतुष्टि नहीं मिलती और वे पूछती हैं कि क्या वे धुलते भी हैं?

खुद अपने कपड़े धुलते हैं अमिताभ

खुद अपने कपड़े धुलते हैं अमिताभ

इतना सुनकर अमिताभ बच्चन जवाब देते हैं कि हां मैं खुद अपने कपड़े धुलता हूं। क्या आप ये कहना चाहती हैं कि मैं कुर्ता पाजामा पहनता हूं और फिर फेंक देता हूं? अमिताभ के जवाब में पिंकी ने कहा कि मैंने सोचा ये किसी डिजाइनर को दे देते होंगे। एक्टर कंटेस्टेंट की बात सुनकर चौंक गए और बोले कि तो क्या अब डिजाइनर कपड़े धोएंगे?

अमिताभ बोले- ओह माय गॉड

अमिताभ बोले- ओह माय गॉड

एक्टर ने कहा कि हम कपड़े धोते हैं, उन्हें फोल्ड कर अलमारी में भी रखते हैं। सुबह होने के साथ मैं उन्हें पहनकर ही यहां आता हूं। शो में आगे बढ़ने से पहले अमिताभ बच्चन बोल पड़ते हैं कि ओह गॉड खेल से दिमाग ही भटक गया। मैं चौथे सवाल की जगह चौथी वॉशिंग कहने वाला था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+