Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

KBC 2025: केबीसी 17 को मिला पहला करोड़पति!, जानिए कौन है? क्या जीत पाएंगे 7 करोड़?

KBC 2025: सोनी टीवी के मशहूर शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) को अभी शुरू हुए मात्र 1 हफ्ता हुआ है और वो पड़ाव इसमें बहुत जल्द आ गया है, जिसका इंतजार क्विज शो में एंट्री पाने वाले हर एक प्रतियोगी को होता है, जी हां, यहां बात हो रही है 1 करोड़ जीतने की। बता दें कि केबीसी 2025 को अपना पहला करोड़पति मिल गया है।

इस सीजन के पहले करोड़पति बने हैं उत्तराखंड के आदित्य कुमार, जो शो में अब 7 करोड़ का सवाल खेलने वाले हैं। सोनी टीवी के अधिकारिक एक्स अकाउंट से आदित्य कुमार का वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें 'बिग बी' आदित्य के कोरड़पति बनने का ऐलान करते दिख रहे हैं।

KBC 2025

मालूम हो इसी क्लिप में आदित्य को 16वां प्रश्न खेलते हुए दिखाया जा रहा है, अब वो 7 करोड़ जीत पाएंगे या नहीं, ये तो शो देखने के बाद ही पता चलेगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं इस क्लिप ने शो के प्रति लोगों को फिर से काफी क्रेजी कर दिया है।

आदित्य कुमार, नारसन उत्तराखंड के रहने वाले हैं (KBC 2025)

आपको बता दें कि आदित्य कुमार, नारसन उत्तराखंड के रहने वाले हैं। क्लिप में वो बता रहे हैं कि वो कॉलेज के दिनों से ही केबीसी में आने का सपना देख रहे थे। अपने कॉलेज टाइम में उन्होंने दोस्तों से कह दिया था कि 'वो केबीसी के लिए चुन लिए गए हैं। उनके दोस्तों ने वीडियो शूट के लिए नए कपड़े भी खरीद लिए थे लेकिन फिर मैंने एक हफ्ते बाद उन्हें बताया ये कि झूठ था और अब जब मेरा सेलेक्शन हुआ तो मैं दोस्तों को बता रहा था तो किसी को यकीन ही नहीं हो रहा था।'

रजत जयंती वर्ष मना रहा है KBC 2025

ये सुनते ही अमिताभ समेत सभी दर्शको जोर-जोर से हंसने लगे। गौरतलब है कि सोनी टीवी का यह प्रतिष्ठित शो पहली बार 2000 में प्रसारित हुआ था और अब अपने रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर चुका है। इस बार का सीजन कई बदलावों और नई सुविधाओं के साथ आया है, जिससे दर्शकों और प्रतिभागियों दोनों के लिए इसका अनुभव और भी रोमांचक हो जाएगा।

KBC 2025 में काफी बदलाव हुए हैं

केबीसी 2025 में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इनमें पुरस्कार राशि की संरचना में परिवर्तन और एक नई लाइफलाइन 'संकेत सूचक' का परिचय शामिल है। अब पहले और दूसरे स्तर की गारंटीशुदा राशि क्रमशः ₹10,000 से बढ़कर ₹25,000 और ₹3,20,000 से बढ़कर ₹5,00,000 हो गई है।

जैकपॉट की राशि अभी भी ₹7 करोड़ है

5 प्रश्नों के बाद एक करोड़ वाला प्रश्व आता है। जबकि जैकपॉट की राशि अभी भी ₹7 करोड़ है। नई लाइफलाइन 'संकेत सूचक' इस बार शामिल की गई है, जिसमें प्रतियोगियों को प्रश्न के लिए एक संकेत दिया जाता है। पहले क्वालीफाइंट प्रश्न पर एक हजार मिलता था इस बार ये 5 हजार हो गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+