KBC 17 winner Aditya: ₹1 करोड़ जीतकर इतिहास रचने वाले आदित्य बोले – "बच्चन साहब की सराहना पैसों से बड़ी"
KBC 17 winner Aditya: कौन बनेगा करोड़पति (KBC) सीज़न 17 को उसका पहला करोड़पति मिल गया है। उत्तराखंड के रहने वाले आदित्य कुमार ने शानदार खेल दिखाते हुए गुरुवार के एपिसोड में ₹1 करोड़ जीतकर इतिहास रच दिया। शो के लॉन्च होने के महज दो हफ्तों के भीतर ही उन्होंने ये मुकाम हासिल कर लिया।
स्टूडियो का माहौल उस वक्त तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा जब मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने उनके जवाब को सही ठहराते हुए उन्हें पहला करोड़पति घोषित किया।

यह सिर्फ एक सही जवाब नहीं था, बल्कि वो क्षण था जिसने आदित्य को KBC 17 का सबसे बड़ा आकर्षण बना दिया। आईए जानते हैं क्या था वो सवाल जिसका जवाब देकर आदित्य करोड़पति बनें....
KBC 17 1 crore winner: खेल का अंदाज और आत्मविश्वास
आदित्य की यात्रा अब तक दर्शकों को ये दिखा चुकी थी कि वे किस तरह के खिलाड़ी हैं। उन्होंने न तो जल्दबाजी दिखाई और न ही लाइफलाइन पर ज़्यादा निर्भर रहे। हर सवाल पर शांत मन से सोच-समझकर जवाब दिया। उनकी तैयारी और आत्मविश्वास इस सफर में साफ झलक रहा था। दर्शक ही नहीं बल्कि स्टूडियो में मौजूद लोग भी उनके इस अंदाज़ के कायल हो गए।
अमिताभ बच्चन ने भी उनकी जमकर तारीफ़ करते हुए कहा कि "मेहनत और ज्ञान की ताक़त दुनिया को बदल सकती है।" खुद आदित्य के लिए बिग बी से मिली ये प्रशंसा किसी इनाम से कम नहीं थी।
आदित्य ने NDTV से बातचीत में कहा - "बच्चन साहब ने मेरे जीवन के बारे में पूछा, दबाव के समय मुझे प्रोत्साहित किया और कहा कि मैं अंदाजे के बजाय ज्ञान से खेल रहा हूं। सच कहूं तो उनका ये सम्मान मेरे लिए असली इनाम था, पैसे से भी बड़ा।"
KBC 2025 latest episode: 50 लाख का सवाल
आदित्य के करोड़पति बनने की राह 50 लाख के सवाल से होकर गुजरी, जिसमें उन्होंने बिना किसी लाइफलाइन के सही जवाब दिया। सवाल था- "सौर मंडल के किस ग्रह पर एक क्रेटर का नाम रूसी कलाकार निकोलस रोरिक के नाम पर है, जो देविका रानी के ससुर थे?"
विकल्प:
- A) मंगल
- B) शुक्र
- C) बृहस्पति
- D) मरकरी
आदित्य ने आत्मविश्वास के साथ D) मरकरी का जवाब दिया, जो बिल्कुल सही निकला। इसके साथ ही उन्होंने ₹50 लाख अपने नाम कर लिए।
क्या था 1 करोड़ का सवाल जिसने बनाया करोड़पति
इसके बाद वह 1 करोड़ के सवाल पर पहुंचे। सवाल था - "पहले परमाणु बम में उपयोग होने वाले प्लूटोनियम तत्व को अलग करने वाले वैज्ञानिक के नाम पर इनमें से किस तत्व का नाम पड़ा है?"
विकल्प:
- A) सीबोर्गियम
- B) मेन्डेलीवियम
- C) रदरफोर्डियम
- D) बोह्रियम
इस सवाल पर आदित्य कुछ देर सोच में पड़ गए और फिर 50-50 लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। इसके बाद दो विकल्प B और C हट गए और सामने बचे A) सीबोर्गियम और D) बोह्रियम। आदित्य ने हिम्मत दिखाते हुए A) सीबोर्गियम चुना। अमिताभ बच्चन ने सस्पेंस बनाए रखा और जैसे ही सही जवाब की पुष्टि की, स्टूडियो तालियों से गूंज उठा। आदित्य न सिर्फ ₹1 करोड़ जीत गए बल्कि उन्हें मारुति सुजुकी ब्रेजा कार भी पुरस्कार में मिली।
7 करोड़ के सवाल पर लिया बड़ा फ़ैसला
₹1 करोड़ जीतने के बाद आदित्य की नजरें ₹7 करोड़ के जैकपॉट सवाल पर थीं। उन्होंने कहा था कि उनके लिए असली लक्ष्य ₹7 करोड़ तक पहुँचना है। लेकिन जब बड़ा सवाल सामने आया तो उन्होंने जोखिम न लेते हुए खेल को यहीं छोड़ दिया। इस तरह वह ₹1 करोड़ की राशि और कार लेकर घर लौटे।
खेल के बाद आदित्य ने कहा - "ये सिर्फ पैसों की बात नहीं है, बल्कि तैयारी, धैर्य और विश्वास के साथ आगे बढ़ने की सीख है। ₹1 करोड़ एक पड़ाव है, लेकिन सबसे बड़ा इनाम ये सफर और अनुभव है।"
आदित्य कुमार की जीत ने KBC 17 को उसका पहला बड़ा हाईलाइट दे दिया है। दर्शकों के बीच उनका नाम छा गया है और अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या इस सीज़न में कोई ₹7 करोड़ की राशि जीतकर नया इतिहास रचेगा या नहीं।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications