KBC 17 की महिला कंटेस्टेंट को ये क्या बोल गए अमिताभ बच्चन? वीडियो वायरल, अब क्या करेंगी पत्नी जया बच्चन?
KBC 17 Amitabh Bachchan: टीवी का पॉपुलर क्विज रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 17' इन दिनों खूब चर्चा में बना हुआ है। इस शो को बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं।
केबीसी में अमिताभ बच्चन की मजेदार बातचीत
बिग बी न केवल कंटेस्टेंट्स को सवाल जवाब के जरिए कई तरह की चीजों से अवगत कराते हैं बल्कि अपने मस्त अंदाज में हल्की-फुल्की बातचीत कर कई मजेदार किस्से भी शेयर करते हैं।

अमिताभ बच्चन का वीडियो हुआ वायरल
हाल ही में इस सीजन का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक फीमेल कंटेस्टेंट हॉट सीट पर बैठकर अमिताभ बच्चन से कहती हैं- सर आप आज बहुत हैंडसम लग रहे हैं।
'मेरी नजरें आप से हट ही नहीं रही हैं'
-इस पर अमिताभ बच्चन मुस्कुराने लगते हैं। कंटेस्टेंट आगे कहती हैं- सर मेरी नजरें आप से हट ही नहीं रही हैं और आपको मेकअप की भी जरूरत नहीं है, फिर ये लोग क्यों आकर बार-बार टचअप करते हैं?
-इसके जवाब में अमिताभ बच्चन मजाकिया अंदाज में कहते हैं- हां इन्हें बोल दो कि हमें क्यों परेशान करते हैं। साथ ही बिग बी ये भी कहते हैं कि उनके पास से बहुत अच्छी खुशबू आ रही है।
दर्शकों ने वीडियो पर दीं ऐसी प्रतिक्रियाएं
-सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस मजेदार वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने मजाकिया लहजे में कमेंट करते हुए लिखा है- मेरे दादाजी भी इतने हैंडसम थे। वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा है- इस लड़की से भी मेरी नजरें हट नहीं रहीं। वहीं एक यूजर ने जया बच्चन का जिक्र करते हुए मजाक में लिखा है-जया जी अगर ये वीडियो देख लेंगी तो बिग बी को खाना मुश्किल से मिलेगा।
-अमिताभ बच्चन की मौजूदगी 'केबीसी' के हर एपिसोड में दर्शकों के लिए एक खास वजह बन गई है। उनके मजेदार अंदाज और सजीव बातचीत ने इस शो को हर उम्र के दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया है।
अमिताभ बच्चन की अपकमिंग फिल्में
-82 साल के अमिताभ बच्चन पिछले कई सालों से रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' को होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं।
-अमिताभ बच्चन जल्द ही फिल्म 'जमानत- जस्टिस फॉर ऑल' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में बिग बी भगवान शिव के किरदार में नजर आएंगे। खास बात ये है कि इस फिल्म को साल 1996 में शूट किया गया था, लेकिन ये अब तक रिलीज नहीं हो पाई थी।
-इसके अलावा अमिताभ बच्चन फिल्म 'रामायण' का भी हिस्सा हैं, जिसका निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर, सनी देओल, साई पल्लवी, यश, लारा दत्ता जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे। ये प्रोजेक्ट दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications