KBC 16: फिर से शुरू हो रहा है 'कौन बनेगा करोड़पति', लौट रहे हैं अमिताभ बच्चन, इस दिन शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

Kaun Banega Crorepati 16: टीवी का फेमस रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' ने लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई है। ये शो लंबे समय से लोगों को एंटरटेन कर रहा है। इस शो से अब तक कई लोग करोड़पति बने चुके हैं। इस शो को पसंद किए जाने का मूल कारण इसको होस्ट करने वाले बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनकी दमदार आवाज है।

फिर से लौट रहा है 'कौन बनेगा करोड़पति'
अब तक इस शो के 15 सीजन टेलीकास्ट हो चुके हैं। हर साल दर्शकों को इसके नए सीजन का इंतजार रहता है। शो अब अपना 16वां सीजन लेकर फिर से लौट रहा है। शो के शानदार होस्ट अमिताभ बच्चन एक बार फिर कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के साथ टीवी स्क्रीन पर वापसी करने के लिए तैयार हैं।

Kaun Banega Crorepati

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है वीडियो
सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर इस शो के नए सीजन के शुरू होने की जानकारी दी है। सोनी टीवी ने केबीसी के पुराने सीजन का एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो के साथ बताया गया है कि शो अब अपने नए सीजन के साथ फिर से लौट रहा है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है- ऐसा प्यार मिला की लौट रहे हैं फिर एक बार 'कौन बनेगा करोड़पति'।

दर्शकों की भारी डिमांड पर शुरू हो रहा है शो
वीडियो की शुरुआत केबीसी के पिछले सीजन के लास्ट एपिसोड से होती है, जिसमें बिग बी बड़ी मायूसी के साथ दर्शकों से अलविदा लेते सुनाई दे रहे हैं। वहीं आगे सुनाई देता है कि हर आरंभ का अंत तय है। मगर आपका प्यार जब अनंत हो तो हर अंत के बाद शुभआरंभ निश्चित है। वीडियो में बताया गया है कि कैसे दर्शकों को भरपूर प्यार मिलने और उनकी भारी डिमांड के बाद एक बार फिर शो का नया सीजन लाने की तैयारी की जा रही है।

इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
इस वीडियो के साथ ही शो के मेकर्स ने रजिस्ट्रेशन की तारीख भी रिवील कर दी है। शो में हिस्सा लेने के लिए कंटेस्टे्ंट्स को सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ता है। इस शो का रजिस्ट्रेशन आगामी 26 अप्रैल को रात 9 बजे से शुरू होने जा रहा है। हालांकि रजिस्ट्रेशन कैसे और कहां करना है इस बात की जानकारी अभी तक नहीं दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+