Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

KBC 14 में दिखी जुड़वा भाईयों की जोड़ी, अमिताभ भी हुए कन्फ्यूज, जानिए आगे क्या हुआ?

नई दिल्ली, 16 सितंबर। सोनी टीवी के मशहूर शो ' कौन बनेगा करोड़पति' का 14 वां सीजन पूरी तरह से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो में आने वाले प्रतियोगी अक्सर अपने ज्ञान से लोगों को चौंकाते हैं तो वहीं कभी-कभी कुछ लोग ऐसे भी होते है, जिनके हाव-भाव भी लोगों को हैरानी में डाल देते हैं। ऐसा ही नजारा देखने को मिला गुरुवार रात के एपीसोड में जहां, हॉट सीट पर लखनऊ के अनुराग कुमार पहुंचे थे लेकिन अमिताभ और वहां बैठे सभी दर्शक उन्हें देखकर हैरान रह गए क्योंकि हूबहू उनकी शक्ल का इंसान दर्शक दीर्घा में भी बैठा नजर आया।

अमिताभ ने पूछा कि ' क्या आप दोनों जुड़वा हैं?

अमिताभ ने पूछा कि ' क्या आप दोनों जुड़वा हैं?

तब अमिताभ ने उनसे पूछा कि ' क्या आप दोनों जुड़वा हैं? इस पर अनुराग ने कहा कि 'हां सर', फिर लखनऊ में रियल एस्टेट एजेंट का काम कर रहे अनुराग ने बिग बी को बताया कि उनके जुड़वा भाई का नाम अनूप है।

क्या कभी किसी को कन्फ्यूजन नहीं होता...

जिस पर अमिताभ मजे लेते हुए कहते कि 'आप दोनों लोग एक जैसे कपड़े पहने हैं और एक जैसी ही हेयर स्टाइल है, यहां तक कि दाढ़ी-मूंछ भी एक जैसे ही है, क्या कभी किसी को कन्फ्यूजन नहीं होता कि आप वो नहीं जो वो समझे रही हैं?

 'हम क्या कहना चाहते हैं,आप समझ रहे हैं ना?'

'हम क्या कहना चाहते हैं,आप समझ रहे हैं ना?'

जिसको सुनने के बाद हर कोई हंसने लगता है, उसके बाद अमिताभ कहते हैं कि 'हम क्या कहना चाहते हैं,आप समझ रहे हैं ना?' इसके बाद तो लोग और जोर-जोर से हंसने लगते हैं। फिर दर्शक दीर्घा में बैठे अनूप कहते हैं कि 'सर बहुत बार होता है ऐसा, खैर काम होने से मतलब है।'

'आपसे एक प्रश्न पूछना चाहते हैं कि इन दोनों में बड़ा कौन है?

'आपसे एक प्रश्न पूछना चाहते हैं कि इन दोनों में बड़ा कौन है?

इसके बाद अमिताभ अनूप के बगल में बैठी उनकी मां को प्रणाम करते हैं और बोलते हैं कि 'आपसे एक प्रश्न पूछना चाहते हैं कि इन दोनों में बड़ा कौन है? तो इस पर उनकी मां कहती हैं कि अनूप ढाई मिनट बड़ा है।' फिर अमिताभ पूछते हैं कि 'आपको कभी कन्फ्यूजन नहीं होता है? तो इस पर वो बोलती हैं कि 'अरे होता है ना, कभी एक मिठाई लेकर चला जाता है, फिर दूसरा आता है और मिठाई मांगता है तो डांट सुन जाता है , तो वो बोलता है कि अरे मैं तो अभी आया।' इसे सुनने के बाद हर कोई हंसने लगता है।

अमिताभ फिर अनुराग के हाथ पर पेन से नाम लिखते हैं

अमिताभ फिर अनुराग के हाथ पर पेन से नाम लिखते हैं

फिर अमिताभ मजाक में कहते हैं कि 'अभी हम ब्रेक पर जाते हैं और ब्रेक के बाद हॉट सीट पर अनूप को बैठा देते हैं, जिसे कहने के बाद फिर ठहाके लगने लगते हैं लेकिन अमिताभ ने कहा कि आप लोग सीरयस ना हों, हम ऐसा नहीं करेंगे लेकिन मैं ब्रेक पर जाने से पहले इनके हाथ पर इनका नाम लिख देता हूं और उसके बाद अमिताभ अनुराग के हाथ पर पेन से नाम लिखते हैं।'

अनुराग ने दिया गलत जवाब

अनुराग ने दिया गलत जवाब

हालांकि मस्ती-मजाक से भरे इस शो में अनुराग का सफर बहुत ज्यादा लंबा नहीं रहा और वो सातवें सवाल पर अटक गए, जहां वो चालीस हजार जीत रहे थे लेकिन उन्होंने लाइफ लाइन यूज की लेकिन गलत जवाब दिया, जिसके चलते वो नीचे आ गए और मात्र दस हजार रु लेकर घर लौटे।

क्या था वो सवाल?

इनमें से किस रासायनिक तत्व का नाम किसी वास्तविक व्यक्ति के नाम पर नहीं है?"

  • a: नोबेलियम
  • b: लॉरेन्सियम
  • c: सीबोर्गियम
  • d: प्लूटोनियम

इसका सही जवाब है- प्लूटोनियम (d)

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+