Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

KBC 14: अमिताभ बच्‍चन ने शादीशुदा मर्दो को दी ये सलाह

KBC 14: अमिताभ बच्‍चन ने शादीशुदा मर्दो को दी ये खास सलाह

Amitabh Bachchan advice for Married Men : बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर अमिताभ बच्‍चन जहां अपनी बेमिसाल एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं वहीं उनकी और जया बच्‍चन की जोड़ी एक आइडियल कपल के रूप में पहचानी जाती है। अमिताभ और जया के बीच कभी कोई खटपट होने की बात सामने नहीं आई। हर जगह ये कपल "आइडियल कपल" के रूप में ही नजर आता है। कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati 14) के मंच पर "बिग बी" अक्‍सर कन्‍सटेंट के साथ अपने जीवन और करियर के रोचक अनुभव शेयर करते रहते हैं। वहीं केबीसी 14 के लेटेस्‍ट एपिसोड में अमिताभ बच्‍चन ने अपने पर्सलन मैरिड लाइफ के अनुभव के आधार पर शादीशुदा मर्दो को खास टिप्‍स दे डाली है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

कंटेस्‍टेंट ने अपनी पत्‍नी की ये शिकायत

कंटेस्‍टेंट ने अपनी पत्‍नी की ये शिकायत

दरअसल, केबीसी 14 के लेटेस्ट एपिसोड में बिग बी ने बिरेन वाला नाम के कंटेस्टेंट ने अपने बारे में बताया कि उनकी पत्नी उनकी डाइट को नियंत्रित करती हैं और उन्होंने अपनी पत्‍नी से शर्त लगाई थी कि अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठेंगे तो उन्हें 15 दिनों तक हमारी पसंद का खाना खाने को मिलेगा लेकिन अगर हॉट सीट पर नहीं पहुंचा तो वो ही खाऊंगा जो उनकी पत्‍नी देंगी।

अमिताभ बच्‍चन को कंटेस्‍टेंट ने दिखाया ये वीडियो

अमिताभ बच्‍चन को कंटेस्‍टेंट ने दिखाया ये वीडियो

इसके साथ बिरेन ने अमिताभ बच्‍चन को याद दिलाया कि वह भी अपने भोजन को लेकर भी पजेसिव हैं। इसके बाद दर्शकों को सीजन 13 का एक वीडियो दिखाया जिसमें जया बच्‍चन और उनकी बेटी और नातिन मेहमान बन कर आए थे।

जया बच्‍चन ने केबीसी 13 के मंच पर बिग बी की थी ये शिकायत

जया बच्‍चन ने केबीसी 13 के मंच पर बिग बी की थी ये शिकायत

केबीसी 13 के इस स्‍पेशल एपिसोड के वीडियो में जया बच्चन अमिताभ बच्‍चन की शिकायत करते हुए कहती हैं कि "जब उनसे पूछा गया कि क्या खाएंगे तो वह मुझसे कहते हैं 'जो भी आपका मन करे', और जब मैं पूछती हूं कि क्या मैं उन्हें रोटी, सूप या वड़ा पाव दूं, तो उन्हें इनमें से कुछ भी नहीं चाहिए। " इन्‍हें रोटी नहीं चाहिए, सूप उसके लिए उबाऊ है और वड़ा पाव उसके पेट के साथ खिलवाड़ करता है, फिर कहते हैं जो आपका मन करे दे दीजिए। इसका क्या मतलब है?"

अमिताभ बच्‍चन ने शादीशुदा मर्दो को दी ये खास सलाह

अमिताभ बच्‍चन ने शादीशुदा मर्दो को दी ये खास सलाह

केबीसी 14 के कंटेस्‍टेंट के इस वीडियो को देखने के बाद अभिनेता बच्चन ने शादीशुदा पुरुषों को सलाह दे डाली कि हर पति को अपनी पत्‍नी की बात चुपचाप सुन लेनी चाहिए। अमिताभ बच्‍चन बिरेन से कहते हैं, 'सर देखिए पत्नी के साथ ज्यादा बहस नहीं करनी चाहिए, वो जो बोलें उसे चुपचाप सुन लेना चाहिए। बैंगन मिले या भिंडी मिले या फिर आलू कोई बात नहीं। बच्चों के लिए क्या सही है ये देखना चाहिए सर, मां जो हैं वो अपने बच्चों का बहुत ध्यान रखती हैं। '

अमिताभ बच्‍चन की एक के बाद रिलीज हुईं ये फिल्‍में

केबीसी के अलावा, अमिताभ ने इस साल अपनी फिल्मों ब्रह्मास्त्र, ऊंचाई और अलविदा में एक के बाद एक फिल्‍म में नजर आए। उन्होंने रणबीर कपूर, आलिया भट्ट के साथ अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र में अभिनय किया। वहीं अलविदा में अमिताभ बच्‍चन ने नीना गुप्‍ता के पति की भूमिकानिभाई।अमिताभ बच्‍चन ने सूरज बड़जात्या के साथ पहली बार उनकी नई फिल्म उंचाई में भी नजर आएं हैं। जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और इसमें अनुपम खेर, डैनी डेन्जोंगपा, बोमन ईरानी, ​​सारिका और नीना गुप्‍ता भी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+